'मकान नंबर 107 में तिवारी, सिन्हा, अंसारी...', अब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी उठाए सवाल
बिहार में मतदाता सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रोहिणी आचार्य ने चुनाव आयोग और एनडीए पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई उदाहरण देते हुए चुनाव आयोग की कमियों को उजागर किया।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मतदाता सूची (Voter List) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। तेजस्वी यादव के बाद अब इसी क्रम में आरजेडी की नेता रोहिणी आचार्य ने चुनाव आयोग और एनडीए पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने दावा किया है कि मतदाता सूची में जानबूझकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं ताकि इसका फायदा भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) को हो।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग की कमियों को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने दीघा विधानसभा के एक मकान नंबर 107 का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही मकान में तिवारी, सिन्हा, अंसारी, पासवान, मुस्तफा और यादव जैसे अलग-अलग समुदाय के लोग एक साथ रह रहे हैं।
डॉग बाबू का भी बना है वोटर आईडी कार्ड
उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में डॉग बाबू , सोनालिका ट्रैक्टर , देवी - देवताओं के नामों पर भी वोटर आई कार्ड बने हैं। उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा व सत्ताधारी गठबंधन को फायदा पहुंचाने के लिए हड़बड़ी में संपन्न ये पूरी प्रक्रिया सवालों व संदेहों के घेरों में है।
मतदाता पुनरीक्षण के पश्चात् चुनाव आयोग की नई मतदाता सूची के मुताबिक बिहार के दीघा विधानसभा के एक ही मकान , मकान नंबर 107 में तिवारी, सिन्हा, अंसारी, पास्वान, मुस्तफ़ा, यादव सब एक साथ रह रहे हैं और बिहार में डॉग बाबू , सोनालिका ट्रैक्टर , देवी - देवताओं के नामों पर भी वोटर आई -… pic.twitter.com/g3zmDAKJjJ
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) August 3, 2025
रोहिणी ने कहा कि माननीय न्यायालय के द्वारा इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग पर विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।
निष्पक्ष चुनाव कराने का दावा
उन्होंने आगे कहा कि हैरान करने वाली बात तो ये है कि इतनी गड़बड़ियों के बाद भी चुनाव आयोग बिहार में निष्पक्ष चुनाव कराने का दावा कर रहा है, पूरा सत्ताधारी खेमा चुनाव आयोग का पक्षधर बन इस गड़बड़ी भरी प्रक्रिया को सही साबित करने में जुटा हुआ है।
वहीं, इस प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों को स्वीकारने की बजाए बड़ी बेशर्मी से आरोप विपक्ष पर लगा रहा है, मानो मतदाता पहचान पत्र विपक्ष बनाता हो।
यह भी पढ़ें-
वर्तमान MLA से नाराजगी बिगाड़ेगी महागठबंधन का खेल! इस सीट पर कांग्रेस-RJD के बीच महाद्वंद शुरू
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।