पटना में घर में घुस महिला से मारपीट, बचाने आए पति-देवर और सास को भी पीटकर किया घायल
मसौढ़ी में धर्मेंद्र कुमार के घर में घुसकर उनकी पत्नी सरिता देवी से मारपीट की गई। सरिता को बचाने आए धर्मेंद्र, उनकी मां और भाई रजत को भी पीटा गया। धर्मेंद्र ने रौशन आरा, मो. सद्दाम और हेना प्रवीण सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
-1762106253340.webp)
महिला के साथ की गई मारपीट। (जागरण)
संवाद सहयोगी, मसौढ़ी। थाना क्षेत्र के सतीस्थान, पुरानीबाजार निवासी धर्मेंद्र कुमार के घर में घुसकर उसकी पत्नी सरिता देवी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है।
इस घटना में सरिता को बचाने आए धर्मेंद्र, उसकी मां और भाई रजत को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया। धर्मेंद्र कुमार ने इस संबंध में रहमतगंज निवासी स्वर्गीय जवार की पत्नी रौशन आरा, पुत्र मो. सद्दाम, पुत्री हेना प्रवीण सहित आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि बीते शनिवार को धर्मेंद्र की अनुपस्थिति में सभी आरोपित उसके घर में घुस आए और सरिता देवी के साथ गाली-गलौज करने लगे।
जब धर्मेंद्र ने गाली-गलौज का कारण पूछा, तो आरोपितों ने सरिता को पटक दिया और उसके साथ मारपीट की। घर लौटने पर जब धर्मेंद्र, उसकी मां और भाई रजत ने सरिता को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया।
इस दौरान सद्दाम ने रजत को पिस्तौल की बट से मारा, जिससे उसका सिर फट गया। मोहल्ले के लोगों के जुटने पर सद्दाम ने सभी को जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला।
धर्मेंद्र ने सद्दाम को दबंग बताते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।