Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banmankhi vidhan sabha Chunav Result: कृष्ण कुमार बनाएंगे रिकॉर्ड या कांग्रेस के देव भेद पाएंगे BJP का अभेद्य क‍िला?

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 08:25 PM (IST)

    Banmankhi  election Result: बनमनखी, पूर्णिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1962 में पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के भोला पासवान विजयी रहे थे। 2020 में यहां से बीजेपी के कृष्णा कुमार लगातार पांचवीं बार विजयी रहे थे। बीजेपी ने एक बार फ‍िर कृष्ण कुमार ऋषि पर भरोसा जताया और चुनावी मैदान में उतार द‍िया। वहीं, कांग्रेस से देवनारायण रजक उनके सामने हैं। जन सुराज पार्टी से मनोज कुमार ऋषि को मैदान में हैं। 

    Hero Image

    ड‍िजिटल डेस्‍क, बनमनखी। बनमनखी, पूर्णिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1962 में पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के भोला पासवान विजयी रहे थे। 2020 में यहां से बीजेपी के कृष्णा कुमार लगातार पांचवीं बार विजयी रहे थे। बीजेपी ने एक बार फ‍िर कृष्ण कुमार ऋषि पर भरोसा जताया और चुनावी मैदान में उतार द‍िया। वहीं, कांग्रेस से देवनारायण रजक उनके सामने हैं। जन सुराज पार्टी से मनोज कुमार ऋषि को मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    बता दें, बनमनखी विधानसभा क्षेत्र में अब तक 15 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 1962 से 1985 तक कांग्रेस ने सात में से छह बार चुनाव जीता। इसके बाद भाजपा का समय आया, जिसने 1990 से 2020 तक के आठ में से सात चुनावों में जीत दर्ज की। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने 2005 से लगातार पांच बार इस सीट पर जीत दर्ज की।

    2020 के विधानसभा चुनाव में कृष्ण कुमार ऋषि ने आरजेडी के उपेंद्र शर्मा को 27,743 वोटों से हराया। यह सीट अब भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक मानी जाती है।