Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बस करो, अब मैं बर्बाद हो चुकी हूं', RJD महिला नेता सीमा कुशवाहा ने किसके लिए कह दी ये बात

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 05:57 PM (IST)

    राजद नेता सीमा कुशवाहा अपने ट्वीट के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने राजद की हार पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे बर्बाद हो चुकी हैं। उन्होंने रिश्वतखोरी और परेशानियों पर भी अपनी राय रखी। बीते चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने खेसारी लाल यादव के लिए प्रचार किया था।

    Hero Image

    सीमा कुशवाहा ने किया ट्वीट। (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, रोहतास। आरजेडी की नेता सीमा कुशवाहा अपने ट्वीट की वजह से फिर से चर्चा में है। एक घंटे के अंदर उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं। जो चुनाव में राजद की करारी हार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव नतीजों से सीमा भी हैरान हैं, और दुखी भी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जो भी बद्दुआ दे रहा है, बस कर दो अब मैं बर्बाद हो चूकी हूं।

    SIMA KUSHWAHA

    वहीं, दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जब रिश्वत रास्ता बन जाए, तो न्याय सिर्फ किताबों में रह जाए। दरअसल बिहार चुनाव में नीतीश सरकार की महिला रोजगार योजना की भी खूब चर्चा हुई। जिसके तहत महिलाओं को चुनाव के बीच में ही 10000 रुपये दिए गए थे।

    जिस पर आरजेडी और विपक्ष की पार्टियों ने सवाल भी खड़े किए थे और उसे नीतीश सरकार द्वारा दिया गया घूस बताया गया था।

    वहीं, तीसरे ट्वीट में सीमा ने लिखा कि भगवान का लिखा सब कुछ सहना पड़ेगा। क्योंकि परेशानियां बेची नहीं जाती और सुकून कभी खरीदा नहीं जाता!

    दरअसल, बीते चुनाव में सीमा को राजद पार्टी से विधानसभा चुनाव का टिकट मिलने की चर्चा थी। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।

    सासाराम से वह टिकट मांग रही थीं। हालांकि, उन्होंने आरजेडी के लिए चुनाव प्रचार किया। छपरा से आरजेडी प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के लिए उन्होंने कैंपेनिंग की। हालांकि, खेसारी लाल यादव भी अपना चुनाव हार गए।

    रोहतास जिला परिषद सदस्य रहीं सीमा कुशवाहा सोशल मीडिया पर अपने अंदाज और रील्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं।