Bihar Politics: राजद को बड़ा झटका, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव संतोषी देवी रालोमो में शामिल
राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश महासचिव संतोषी देवी ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की सदस्यता ग्रहण की। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उनका स्वागत किया और संगठन में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। संतोषी देवी ने रालोमो की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की बात कही और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने का संकल्प लिया।

संतोषी देवी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के साथ।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश महासचिव संतोषी देवी ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने यह सदस्यता रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में ली। इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रालोमो के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
संतोषी देवी ने कहा कि वे रालोमो की नीतियों, सिद्धांतों और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं।
आज सासाराम में राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश महासचिव श्रीमती संतोषी देवी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की नीतियों और नेतृत्व से प्रेरित होकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @UpendraKushRLM जी की गरिमामयी उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कई… pic.twitter.com/MHvRSiGrZk
— Rashtriya Lok Morcha (@RLMofIndia) October 28, 2025
उन्होंने कहा कि पार्टी के माध्यम से वे समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने संतोषी देवी और अन्य नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि रालोमो संगठन महिलाओं की भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से सासाराम विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।
रालोमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संतोषी देवी का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को मजबूत करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी का शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा एलान, बोले- अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो...
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 2 राज्यों की वोटर लिस्ट में PK का नाम, प्रशांत बोले- जब बिहार में SIR हुआ तो...

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।