Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Government: रैयत किसान से अधिकतम 250 और गैर रैयत से 100 क्विंटल धान की होगी खरीदारी

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 04:11 PM (IST)

    सहरसा जिले के नवहट्टा में 1 नवंबर से सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी शुरू हो गई है। रैयत किसानों से अधिकतम 250 क्विंटल और गैर रैयत किसानों से 100 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये निर्धारित किया गया है। किसानों को 48 घंटे में भुगतान किया जाएगा, और पारदर्शिता के लिए ई-पैक्स बिहार ग्रेन्स एप का उपयोग किया जाएगा।

    Hero Image

    रैयत किसान से अधिकतम 250 और गैर रैयत से 100 क्विंटल धान की होगी खरीदारी

    संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। एक नवंबर से सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है। सरकारी स्तर पर खरीदारी को लेकर क्रय केंद्र संचालन के लिए पैक्स व व्यापार मंडल का चयन किया गया है।

    सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रैयत किसान से जहां अधिकतम 250 क्विंटल धान की खरीदारी की जाएगी, जबकि गैर रैयत किसान से अधिकतम 100 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकेगी।

    वहीं, इस बार खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए सरकारी स्तर पर साधारण धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये व ए ग्रेड धान के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। हालांकि, विभाग की ओर से अबतक धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हो सका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि पिछले वर्ष खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में धान का निर्धारित मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल था। जबकि वर्ष 2023-24 में धान का खरीद मूल्य 2183 रुपये था। विभाग द्वारा पैक्सों को धान खरीद की तैयारी को लेकर निर्देश दिए गए हैं।

    किसानों को 48 घंटों के अंदर भुगतान की व्यवस्था नामित खातों में की जाएगी

    धान खरीद में पारदर्शिता के लिए सहकारिता विभाग के द्वारा मोबाइल एप (ई-पैक्स बिहार ग्रेन्स) को विकसित किया गया है। पैक्स एवं प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल के द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ही किया जाएगा।

    पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्ष द्वारा इस मोबाइल एप के माध्यम से निबंधित एवं भूमि संबंधी सूचनाओं को अंकित करने वाले किसानों की प्रदर्शित सूची के आधार पर निबंधित किसानों से धान खरीद कर सकेंगे। किसानों को 48 घंटों के अंदर भुगतान की व्यवस्था नामित खातों में किया जाना है।