Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'आप किस उम्मीद से चाहते हैं कि कांग्रेस आपके लिए...' महागठबंधन पर यह क्या बोल गए सांसद पप्पू यादव

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 05:27 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गठबंधन में कांग्रेस के अपमान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गठबंधन धर्म को मजबूत कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग कांग्रेस का अपमान कर रहे हैं। 

    Hero Image

    सीट शेयरिंग पर खुलकर बोले पप्पू यादव। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, सहरसा। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। महागठबंधन में अबतक सीट शेयरिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं है। सियासी जानकारों की मानें तो महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

    वहीं, आज मीडिया के सामने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा दिया गया बयान इन बातों में आग में घी डालने का काम कर रहा है। 

    सहरसा में मीडिया से बात करते हुए पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव नाराज नजर आए। महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार गठबंधन धर्म को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस ने अब तक किसी भी सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन जिनके लिए हम काम कर रहे हैं वही कांग्रेस का अपमान कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आगे कहा कि बिहार में जिन लोगों के लिए हम खाद बनें, बिहार के लोगों के लिए यात्रा की, वही हमारा अपमान करने को तुले हुए हैं।

     

    बिहार में हमने अत्यन्त पिछड़ी सीट पर दलित उम्मीदवार को उतारा, उस सीट पर भी आप धनबल-बाहुबल को उतार रहे हैं। पिछड़ी जाति और राहुल गांधी के सम्मान को आप अपमानित करेंगे, तो किस उम्मीद से चाहते हैं कि कांग्रेस आपके लिए समर्पित रहे।

    पप्पू यादव ने आगे कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष एक दलित हैं लेकिन आप उनका सम्मान नहीं कर रहे हैं... आप किस उम्मीद से चाहते हैं कि कांग्रेस आपके लिए हमेशा समर्पित रहेगी? कांग्रेस गठबंधन धर्म को हमेशा मजबूत रखेगी लेकिन आप राहुल गांधी, अत्यंत पिछड़ी जातियों और दलित वर्ग का तो सम्मान करें।

    उन्होंने आगे कहा कि आप हमें अपमानित करिए चलेगा, लेकिन राहुल गांधी के विचारों का अपमान, प्रदेश अध्यक्ष का अपमान हम स्वीकार नहीं करेंगे। पप्पू यादव ने आगे कहा कि बिना कांग्रेस के कोई सपना देख रहा मुख्यमंत्री बनने का तो मुझे कोई आपत्ति नहीं।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मैथिली को लगाना ही होगा सही 'सुर', राजनीति में चूक की गुंजाइश नहीं