Pitru Paksha 2025: 7 सितंबर से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, जानिए पूर्णिमा से लेकर सर्वपितृ अमावस्या की तिथियां
पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू हो रहा है जो 21 सितंबर को महालया अमावस्या पर समाप्त होगा। पितृ पक्ष में श्राद्ध और दान का महत्व है। पंडित बमबम झा के अनुसार पितृ पक्ष 15 दिनों का होता है जिसमें लोग अपने पितरों को जल अर्पित करते हैं और उनकी मृत्यु तिथि पर श्राद्ध करते हैं। पुराणों के अनुसार यमराज इस दौरान जीवों को तर्पण के लिए मुक्त करते हैं।

संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। पितृ पक्ष का प्रारंभ सात सितंबर से हो रहा है। जिसका समापन 21 सितंबर को महालया अमावस्या के दिन होगा। साल में एक बार आने वाले पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म व दान-पुण्य करने की परम्परा है।
पोखर भिंडा के पंडित बमबम झा ने बताया कि पितृ पक्ष 15 दिनों तक चलता है। पितृपक्ष में लोग अपने पितरों को जल अर्पित करेंगे। पितृ पक्ष में पितरों की मृत्यु तिथि को उनका श्राद्ध किया जाता है। इसमें देवताओं, मृतकों के नाम और गोत्र उच्चारण कर जल अर्पण किया जाता है।
पुराणों के मुताबिक, मृत्यु के देवता यमराज श्राद्ध पक्ष में जीव को मुक्त कर देते हैं, ताकि वे स्वजनों के यहां जाकर तर्पण ग्रहण कर सकें। श्रद्धा से कराया गया भोजन और पवित्रता से जल का तर्पण ही श्राद्ध का आधार है।
पंचाग के अनुसार श्राद्ध की तिथियां
तारीख | मास | पक्ष | तिथि | श्राद्ध |
---|---|---|---|---|
7 सितंबर | भाद्रपद | शुक्ल | पूर्णिमा | पूर्णिमा श्राद्ध |
8 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | प्रतिपदा | प्रतिपदा श्राद्ध |
9 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | द्वितीया | द्वितीया श्राद्ध |
10 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | तृतीया | तृतीया श्राद्ध |
11 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | चतुर्थी | चतुर्थी श्राद्ध |
12 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | पंचमी | पंचमी श्राद्ध |
13 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | षष्ठी | षष्ठी श्राद्ध |
14 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | अष्टमी | अष्टमी श्राद्ध |
15 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | नवमी | नवमी श्राद्ध |
16 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | दशमी | दशमी श्राद्ध |
17 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | एकादशी | एकादशी श्राद्ध |
18 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | द्वादशी | द्वादशी श्राद्ध |
19 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | त्रयोदशी | त्रयोदशी श्राद्ध |
20 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | चतुर्दशी | चतुर्दशी श्राद्ध |
21 सितंबर | आश्विन | कृष्ण | अमावस्या | सर्वपितृ अमावस्या |
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha/Navratri 2025: शताब्दी बाद पितृ पक्ष की शुरुआत ग्रहण से, नवरात्र में हाथी पर आएंगी मां दुर्गा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।