Saharsa Vidhan Sabha Chunav Result: सहरसा सीट पर महागठबंधन से इंद्रजीत गुप्ता मैदान में, क्या भाजपा बचा पाएगी सीट?
Saharsa Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सहरसा में पहले चरण में 67.03% मतदान हुआ। भाजपा से आलोक रंजन झा और जन सुराज पार्टी से किशोर कुमार समेत 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2020 में भाजपा के आलोक रंजन झा ने यह सीट जीती थी।

सहरसा सीट से चुनाव मैदान में प्रत्याशी।
डिजिटल डेस्क, सहरसा। Saharsa Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान हुआ। इस बार मतदाताओं ने रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को संपन्न हुई। पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69% मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में 122 सीटों पर करीब 68.52% रिकॉर्ड मतदान हुआ। सहरसा विधा नसभा में पहले चरण में यानी 06 नवंबर 2025 को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 67.03 प्रतिशत वोटिंग हुई।
सहरसा विधान सभा सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से भाजपा ने आलोक रंजन झा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, जन सुराज पार्टी ने किशोर कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी से अजबलाल मेहता चुनाव मैदान में हैं।
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने इंद्रजीत गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा है। 2015 में यहां से आरजेडी के अरुण कुमार यादव ने चुनाव जीता था। सहरसा विधान सभा सीट से 2020 में भाजपा के आलोक रंजन झा विधायक चुने गए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।