Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    First Phase Voting: समस्तीपुर में 29 लाख से अधिक मतदाता करेंगे 108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

    By Mukesh Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 05 Nov 2025 03:33 PM (IST)

     Bihar Assembly Elections: समस्तीपुर जिले में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद, प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। दस विधानसभा क्षेत्रों के 29 लाख से अधिक मतदाता 108 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। कल्याणपुर में महेश्वर हजारी, वारिसनगर में मंजरिक मृणाल, और समस्तीपुर में अख्तरुल इस्लाम शाहीन जैसे प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    Hero Image

    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Bihar Assembly Elections,First Phase Voting: चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब प्रत्याशी व उनके समर्थक घर-घर पहुंचने की जुगत में हैं। बुधवार को जहां सभी अपने-अपने स्तर से मैनेजमेंट करेंगे वहीं प्रशासन भी शांतिपूर्वक चुनाव कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले के दस विधानसभा क्षेत्र के 29 लाख से अधिक मतदाता गुरुवार को 108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कल्याणपुर (अजा) : कल्याणपुर सुरक्षित सीट है। जदयू के कद्दावर नेता और मंत्री महेश्वर हजारी यहां से चुनावी मैदान में डटे हैं।

    इस बार उनकी लड़ाई माले के रंजीत राम और जनसुराज के रामबालक पासवान से है। विधानसभा क्षेत्र के 403 मतदान पर 1,52,362 महिला और 1,71,056 पुरुष मतदाताओं के साथ ही 5 मंगलामुखी मतदाता अपना वोट डालेंगे।


    वारिसनगर : इस सीट से जदयू प्रत्याशी विज्ञानी डा मंजरिक मृणाल का मुकाबला माले के फूलबाबू सिंह से है। जनसुराज के सत्यनारायण सहनी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। विधानसभा की 400 बूथ पर 1,50,170 महिला और 1,72,674 पुरुष मतदाता अपने वोट डालेंगे।

    समस्तीपुर : राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन का मुकाबला अश्वमेघ देवी और जनसुराज के डा मनोज कुमार सिंह से है। इस विधानसभा के 322 बूथ पर 1,27,848 महिला और 1,,46,223 पुरुष के साथ 8 मंग्लामुखी मतदाता अपने मत डालेंगे।

    उजियारपुर : इस विधानसभा से राजद के आलोक मेहता, रालोमो से प्रशांत पंकज, जनसुराज से दुर्गा प्रसाद सिंह के साथ निर्दल उपेंद्र कुशवाहा मैदान में डटे हैं। 367 बूथ पर इस विधानसभा में 1,43,563 महिला और 1,65,175 पुरुष मतदाता अपने वोट डालेंगे। चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तरह की तैयारियों पूरी कर ली गई है। क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। मुख्य सड़क एनएच 28 पर चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग लगातार की जा रही है। मतदाता जागरूकता के लिए गांव-गांव में आशा,आंगनबाड़ी, जीविका कार्यरत हैं।
    मोरवा : राजद के रणविजय साहु की टक्कर जदयू प्रत्याशी विद्यासागर निषाद और जनसुराज की पोती जागृति ठाकुर से है। निर्दल प्रत्याशी अभय सिंह भी खूब सुर्खियां बटोर रहे। इस विधानसभा के 385 बूथ पर 1,25,079 महिला और 1,42,878 पुरुष मतदाताओं के साथ ही 1 मंग्लामुखी मतदाता अपने वोट डालेंगे।

    सरायरंजन : जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के सामने राजद के अरविंद सहनी और जनसुराज के सज्जन मिश्र हैं। 332 बूथ पर इस विधानसभा में 1,31,048 महिला और 1,50, 760 पुरुष मतदाताओं के साथ ही 3 मंग्लामुखी मतदाता अपने वोट डालेंगे।

    मोहिउद्दीननगर : इस सीट से वर्तमान में भाजपा के राजेश कुमार सिंह विधायक की टक्कर राजद की एज्या यादव, जनसुराज के राज कपूर सिंह और जन शक्ति जनता दल के अजय कुमार बुल्गानिन से है। विधानसभा के 317 बूथ पर इस विधानसभा में 1,21,226 महिला और 1,37,775 पुरुष मतदाताओं के साथ 4 मंग्लामुखी मतदाता अपने वोट डालेंगे।

    विभूतिपुर : माकपा से अजय कुमार और जदयू से रविना कुशवाहा और जनसुराज से विश्वनाथ चौधरी मुख्य लड़ाई में है। इसके अलावा एक निर्दल प्रत्याशी रूपांजली कुशवाहा भी जोशो खरोस के साथ मैदान में डटी हैं। 338 मतदान केंद्रों पर 1,27,862 महिला और 1,46,544 पुरुष मतदाताओं के साथ ही 4 मंग्लामुखी मतदाता अपने वोट डालेंगे।

    रोसड़ा : यह सीट सुरक्षित है। यहां वर्तमान में भाजपा के विरेंद्र पासवान का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी बीके रवि से है। जनसुराज से सीमावर्ती जिले बेगुसराय के छौड़ाही प्रखंड के रोहित पासवान भी मैदान में हैं। विधानसभा के 413 बूथ पर इस 1,54,166 महिला और 1,76,341 पुरुष मतदाताओं के साथ ही 3 मंग्लामुखी मतदाता अपने वोट डालेंगे।

    हसनपुर : जदयू के राजकुमार राय का मुकाबला राजद की माला पुष्पम से है। जनसुराज से इंदु गुप्ता भी अभी तक मैदान में हैं। विधानसभा की 366 बूथ पर इस बार 1,34,627 महिला और 1,54,200 पुरुष मतदाताओं के साथ ही 2 मंग्लामुखी मतदान करेंगे।

    मतदाताओं का ब्योरा

    • कुल मतदाता : 29,40,776
    • पुरुष : 15,68,036
    • महिला : 13,727,11
    • मंग्लामुखी : 29
    • युवा : 60,104
    • वृद्ध : 30,221
    • कुल प्रत्याशी : 108
    • महिला : 12
    • पुरुष : 96

     

    • समस्तीपुर : 12
    • उजियारपुर : 15
    • विभूतिपुर : 14
    • रोसड़ा (सु) : 06
    • हसनपुर : 11
    • वारिसनगर : 13
    • कल्याणपुर : 08
    • सरायरंजन : 08
    • मोरवा : 09
    • कुल मतदान केंद्र : 3603

    मतदान का ब्योरा

    • 2020 में कुल मतदान प्रतिशत : 57.26
    • महिला का मतदान प्रतिशत : 54.52
    • पुरुष का मतदान प्रतिशत : 64.27
    • 2015 में कुल मतदान प्रतिशत : 58.22
    • महिला का मतदान प्रतिशत : 64.54
    • पुरुष का मतदान प्रतिशत : 52.71