Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूमि विवाद में एक पक्ष ने बंदूक-हथि‍यारों से किया हमला, दो की हालत गंभीर, कुल 6 लोग घायल

    By Prateek JainEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 03:48 PM (IST)

    एक पक्ष के 6 से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष के घर जाकर हरवे-हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें 50 वर्षीय जयकृष्ण चौधरी गोली लगने से घायल हो गए। वहीं म ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्राथमिक उपचार के बाद जयकृष्ण चौधरी और पवन इशर को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।

    समस्तीपुर, जागरण संवाददाता: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के 6 से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष के घर जाकर हरवे-हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें 50 वर्षीय जयकृष्ण चौधरी गोली लगने से जख्‍मी हो गए। वहीं, महिला समेत छह लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में सभी जख्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हथियार लेकर टूट पड़े आधा दर्जन से अधिक   

    घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों से घटना की जानकारी ली। घायलों ने बताया कि लगुनियां रघुकंठ निवासी श्याम सुंदर चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र जयकृष्ण चौधरी और दूसरे पक्ष के बीच पहले से ही भूमि विवाद के कारण काफी तनाव था। गुरूवार सुबह जयकृष्ण पूजा के लिए रामजानकी ठाकुरबाड़ी की ओर जा रहे थे कि इस दौरान दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हरवे-हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
     

    बचाने आए लोगोंं पर किया हमला 

    हमलावरों ने जयकृष्ण के पेट में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जयकृष्ण का परिवार और आसपास के ग्रामीण बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इस घटना में हथियारबंंद   लोगों ने रामसागर इशर के 60 साल के पवन ईश्वर का गला रेतकर घायल कर दिया। इसके अलावा मणिकांत (40), गोपाल इशर, हरिओम चौधरी, मणिकांत चौधरी की पत्नी गुड़िया देवी भी घायल है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयकृष्ण चौधरी और पवन इशर को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें