Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैंकर का सीएम नीतीश कुमार का सबसे करीबी मंत्री बनना, रोचक है विजय चौधरी का राजनीतिक सफर

    By Ajit kumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 20 Nov 2025 05:44 PM (IST)

    Nitish Kumar New Cabinet 2025:बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद गुरुवार को सरकार गठन की प्रक्रिया सीएम नीतीश कुमार के शपथ लेते ही पूरी हो गई। उसके साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों ने विजय कुमार चौधरी सबसे प्रमुख नाम हैं। उनका शानदार राजनीतिक सफर रहा है। एक बैंकर के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले विजय कुमार चौधरी अभी सीएम नीतीश कुमार के सबसे करीबी मंत्री माने जाते हैं। वे समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन भी किया है।

    Hero Image

    Nitish Kumar cabinet news: विजय कुमार चौधरी अपने सरल स्वभाव की वजह से लोकप्रिय हैं। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Nitish Kumar New Cabinet 2025:राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार के साथ जिन प्रमुख मंत्रियों (bihar cabinet minister list 2025) ने शपथ ग्रहण किया है उनमें एक विजय कुमार चौधरी भी हैं। वे समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजय कुमार चौधरी जदयू के वरीय नेताओं में एक हैं। (bihar mantrimandal 2025) वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता जगदीश प्रसाद चौधरी स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे थे।

    यही वजह है कि विजय कुमार चौधरी ने भी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से ही की। बाद में वे जदयू में शामिल हो गए। (bihar minister list 2025)

    शिक्षा और करियर

    विजय कुमार चौधरी ने पटना यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआइ के साथ काम किया।

    1982 तक ही उनका बैंकिंग करियर रहा। पिता के निधन के बाद उन्होंने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला किया और बैंक की नौकरी को छोड़कर राजनीति में आने का फैसला किया। शुरुआत कांग्रेस के साथ किया। बाद में 2005 में जदयू में शामिल होने के बाद संगठन में भी कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

    राजनीतिक सफर

    • 1982 में पिता के निधन के बाद दलसिंहसराय से उपचुनाव लड़ा और विजयी रहे।
    • 1982,1985 और 1990 में दलसिंहसराय का प्रतिनिधित्व किया।
    • 2005 में जनता दल यूनाइटेड को ज्वाइन किया
    • 2010 में सरायरंजन सीट से पहली बार चुने गए। उसके बाद लगातार चुने जा रहे। 

    महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    • 26 नवंबर 2010 – 07 फरवरी 2015 तक जल संसाधन मंत्री रहे।
    • 2 दिसंबर 2015 से 15 नवंबर 2020 तक बिहार विधान सभा के 15वें अध्यक्ष के रूप में आसीन रहे।
    • 22 फरवरी 2015 से 16 नवंबर 2015 तक जल संसाधन,कृषि, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रहे।
    • 16 नवंबर 2020 – 08 फरवरी 2021तकजल संसाधन, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास एवं
    • सूचना एवं जनसंपर्क सहित संसदीय मामले के मंत्री रहे।
    • 09 फरवरी 2021से 10 अगस्त 2022 तकशिक्षा, संसदीय मामले के मंत्री बने रहे।
    • 22 अगस्त 2022 से 28 जनवरी 2024 तक वित्त वाणिज्यिक कर, संसदीय मामले
    • के मंत्री रहे।
    • 03 फरवरी 2024 से 15 मार्च 2024 तक जल संसाधन, शिक्षा, भवन निर्माण, परिवहन,
    • सूचना एवं जनसंपर्क एवं संसदीय मामले के मंत्री पद पर बने रहे।
    • 16 मार्च 2024 को इन्हें जल संसाधन, संसदीय कार्यमंत्री की जिम्मेवारी मिली।