Bihar Election 2025: 'बिहार की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर होंगी', सारण में बोले नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सारण में बिहार चुनाव 2025 से पहले कहा कि बिहार की सड़कें अमेरिका से बेहतर होंगी। उन्होंने राज्य में चल रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की और बेहतर बुनियादी ढांचे का वादा किया। गडकरी ने बिहार में सड़क क्रांति लाने की बात कही और सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
-1762222298216.webp)
नितिन गडकरी की फाइल फोटो
संवाद सहयोगी, जलालपुर (सारण)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं, जब बिहार की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर होंगी। सड़क निर्माण के क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और बिहार को भी विकास की इस गति से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है, जहां सड़क की जरूरत होगी, वहां सड़क जरूर बनेगी। सोमवार को जलालपुर में मांझी विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कही।
गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने बुनियादी ढांचे के विकास में विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। यह पहल किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। आने वाले समय मे गाड़ियां बीओफ्यूएल पर चलेगी। जिससे सबको फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि इथेनाल और सीएनजी पर ट्रैक्टर आने वाला है। इससे किसानों को कृषि क्षेत्र में काफी फायदा मिलेगा और आर्थिक फायदा भी होगा। इन्होंने कहा कि सिर्फ स्मार्ट सिटी हीं नहीं, बल्कि स्मार्ट गांव कैसे बनें, इस पर भी हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य किसानों को खेती के साथ ऊर्जा उत्पादन से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि डीजल प्लांट से खेती में किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे और देश के ऊर्जा क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा।
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने जिस तरह विकास और महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम किया है, वह स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।