Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election candidate list 2025: शिवहर सीट से नीरज सिंह होंगे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी

    By Ajit kumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Mon, 13 Oct 2025 06:37 PM (IST)

    Jan Suraj Party candidate list:जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने शिवहर सीट से नीरज सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने नीरज सिंह की उम्मीदवारी का ऐलान किया। नीरज सिंह शिवहर में एक लोकप्रिय चेहरा हैं और जन सुराज पार्टी को उनसे जीत की उम्मीद है। पार्टी बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

    Hero Image

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    जागरण संवाददाता, शिवहर। Jan Suraj Party candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, Jan Suraj Party candidate list: जन सुराज पार्टी ने शिवहर विधानसभा सीट से सामाजिक कार्यकर्ता सह उद्योगपति नीरज सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

    नीरज सिंह शिवहर शहर से सटे मथुरापुर कहतरबा के रहने वाले हैं। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी को उन्होंने अपनी कर्मस्थली बनाया है। चिमनी सहित सड़क निर्माण से संबंधित सामग्री का उन्होंने उद्योग लगाया है।

    उन्होंने नीरज सिंह फाउंडेशन की स्थापना कर रखी है। इस संगठन के माध्यम से वह समाज सेवा कर रहे हैं। नीरज सिंह ने आधा दर्जन दावेदारों को मात देकर टिकट पाने में सफलता पाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें