Sheikhpura News: शेखपुरा में कांवड़ियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, चार दर्जन श्रद्धालु घायल; कई की हालत गंभीर
बिहार के शेखपुरा में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें गोपालगंज के कांवड़ियों सवार थे। कोसुम्बा गांव के पास हुई इस घटना में लगभग 48 लोग घायल हो गए जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। यह बस धार्मिक यात्रा पर निकली थी।

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा शहर से शाहपुर जाने वाले रास्ते में कोसुम्बा गांव के पास गोपालगंज के कांवड़ियों से भरी एक बस तार के पेड़ से टकरा गई। इसमें चार दर्जन कांवड़ियों घायल हो गए। इसमें महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।
सभी घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांवड़ियों ने बताया कि वे गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेखपरसा से आए हैं।
यहां के विभिन्न गांवों के लोग नव युवक कांवड़ियों संघ की बस से धार्मिक यात्रा पर निकले थे, जिसमें सभी लोग सुल्तानगंज, देवघर, बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद गोपालगंज के थावे होते हुए राजगीर जा रहे थे।
इसी दौरान यह हादसा हुआ। यह बस 18 जुलाई को गोपालगंज से रवाना हुई थी। बताया गया कि रास्ते में एक पिकअप वाहन फंस गया था, जिसे बचाने के चक्कर में बस तार के पेड़ से टकरा गई, जिससे सभी लोग घायल हो गए।
उधर, सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।घायलों में निर्मला देवी, सुभाष साह, देवेंद्र यादव, अंशु बैठा आदि की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।