स्कूल अपार आइडी बनाने पर नहीं दे रहा ध्यान, अब होगी विभागीय कार्रवाई
सीतामढ़ी जिले के स्कूलों में 3 लाख 42 हजार से अधिक बच्चे अभी तक अपार आईडी से वंचित हैं। अपर मुख्य सचिव ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी स्कूलों को जल्द से जल्द अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया है। डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिले में अब तक केवल 321159 बच्चों का ही अपार आईडी बन पाया है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi News : जिले के स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों में से अब तक तीन लाख 42 हजार 188 बच्चे अपार आईडी से वंचित हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश दिया है।
डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल के प्रधानाध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा है कि अपार आईडी सभी छात्र-छात्राओं के लिए अनिवार्य है। अपर मुख्य सचिव ने अपार आईडी के निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्देश दिए है।
कहा है कि विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों का अपार आईडी निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। शत प्रतिशत उपलब्धि नहीं होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की बाध्यता होगी।
बताया गया है कि जिले के स्कूलों में अध्ययनरत 663347 बच्चों में से मात्र 321159 बच्चों की ही अपार आई जेनरेट किया गया है। इसमें 2460 बच्चों का अपार आईडी फेल है। जबकि 339692 बच्चों द्वारा ही अप्लाई किया गया है।
किस प्रखंड में कितने का बना अपार आइडी
| प्रखंड का नाम | कुल बच्चे | अपार आईडी जेनरेट |
|---|---|---|
| बैरगनिया | 25,066 | 10,773 |
| बाजपट्टी | 42,392 | 24,395 |
| बथनाहा | 51,364 | 24,468 |
| बेलसंड | 22,370 | 12,158 |
| बोखड़ा | 21,646 | 10,634 |
| चोरौत | 13,318 | 5,342 |
| डुमरा | 97,787 | 34,462 |
| मेजरगंज | 18,535 | 7,046 |
| नानपुर | 37,172 | 21,950 |
| परिहार | 60,577 | 26,776 |
| परसौनी | 18,341 | 9,626 |
| पुपरी | 37,016 | 15,801 |
| रीगा | 42,524 | 24,594 |
| रुन्नीसैदपुर | 69,719 | 36,238 |
| सोनबरसा | 47,843 | 23,305 |
| सुप्पी | 20,391 | 12,525 |
| सुरसंड | 37,286 | 21,026 |
वंचित बच्चों का अपार आईडी जेनरेट करने को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है। शत प्रतिशत बच्चों का अपार आइडी नहीं जेनरेट किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी सरकारी व निजी स्कूलों को निर्देश भी जारी किया गया है।
-प्रियदर्शी सौरभ, डीपीओ, सीतामढ़ी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।