Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Chunav: 'ऐसा तीर चलाइए की अंजा-पंजा-गंजा सब हवा में उड़ जाएं', सिवान में बोले नितिन गडकरी

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 07:31 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में एनडीए की चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार का विकास तेजी से होगा और किसान ऊर्जादाता बनेंगे। गडकरी ने सड़कों के विकास और बायोफ्यूल के उपयोग पर भी बात की, साथ ही महागठबंधन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने जनता से एनडीए को समर्थन देने की अपील की।

    Hero Image

    सारण के मांझी में एक जनसभा के दौरान नितिन गडकरी को माला पहनाई गई।

    संवाद सूत्र, मैरवा(सिवान)। जीरादेई प्रखंड के जेपी उच्च विद्यालय विजयीपुर के मैदान में सोमवार को एनडीए की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार के विकास की गति एनडीए ही बढ़ाएगी। यहां के किसान अब केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बनेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने जोशीले अंदाज में उन्होंने जनता से कहा कि ऐसा तीर छोड़िए कि सबकी दुकान बंद हो जाए, अंजा, पंजा, गंजा सब हवा में उड़ जाए। बिहार में चार-चार चीनी मिलें हैं। मेरे पास दिल्ली में टोयोटा की एक गाड़ी है, जो इथेनाल पर चलती है और यह इथेनाल हमारे किसानों के ही उत्पाद से तैयार होता है। आने वाले समय में किसान केवल अन्न नहीं बल्कि हवाई ईंधन दाता भी बनेंगे।

    उन्होंने कहा कि बिहार में वे करीब पांच लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। इससे प्रदेश का चेहरा बदल जाएगा। जब सड़कें अच्छी होंगी, तभी बिहार का विकास होगा। राजद शासन काल की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय को याद कीजिए, उस समय सड़कें बदहाल थीं, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार में सड़कें बदलीं।

    एनडीए के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि अगर आप नीतीश कुमार को फिर से जीताएंगे, तो बिहार की सड़कें अमेरिका जैसी बनेंगी। पिछले 11 वर्षों में ऐसा कोई काम नहीं जो मैंने कहा और किया नहीं।

    उन्होंने जातिवाद पर चोट करते हुए कहा कि मैं जात-पात की राजनीति नहीं करता। गरीब की कोई जात नहीं होती। पेट्रोल, डीजल, गैस हिंदू और मुसलमान दोनों को बराबर मिलता है। हमें ऐसे नेता चाहिए, जो देश और गरीब की चिंता करे न कि पिता-पुत्र की।

    गडकरी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का खाका उन्हीं के मार्गदर्शन में तैयार हुआ था। मंच पर एनडीए के कई नेतागण मौजूद थे।

    एनडीए के शासनकाल में हुआ चौतरफा विकास : नितिन गडकरी

    संवाद सूत्र, जागरण, तरारी (आरा)। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एनडीए के शासनकाल में हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है, महागठबंधन वाले झूठ के पुलिंदा है, इन लोगों को विकास कार्य नही दिखता, 2005 के पहले बिहार की हालत क्या थी, किसी से छुपी नही है।

    उन्होंने कहा कि आप सभी जानते है मैं सड़क एवं परिवहन मंत्री के रूप में कार्य करता हूं और आज देश के किसी भी कोने में चले जाइए आपको चमचमाती सड़क मिलेंगी। वे सोमवार को तरारी विधानसभा क्षेत्र के सिकरहटा उच्च विद्यालय मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि पहले यहां सड़क में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढे में सड़क खोजी जाती थी, बिहार में भय का माहौल था। आज बिहार में चारों तरफ सुरक्षा है। एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कितरारी के लिए आगामी पांच साल 2025 से 2030 के विजन का विमोचन किया।

    उन्होंने कहा कि मैं अभी बायोफ्यूएल पर काम कर रहा हूं। आने वाले समय मे गाड़ियां बीओफ्यूएल पर चलेगी। जिससे सबको फायदा होगा। इथेनाल और सीएनजी पर ट्रैक्टर आने वाला है। इससे किसानों को कृषि क्षेत्र में काफी फायदा मिलेगा और आर्थिक फायदा भी होगा।

    गडकरी ने कहा कि सिर्फ स्मार्ट सिटी हीं नही बल्कि स्मार्ट गांव कैसे बने इस पर भी हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके उम्मीदवार विशाल प्रशांत जी ने सोन एक्सप्रेसवे बनाने की मांग की है, ये मेरे संज्ञान में है।