Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कृषि से ही संभव है बिहार का विकास', कृषि मंत्री रामकृपाल बोले 'राज्य का उत्पादन दुनिया में पहुंचे हमारा लक्ष्य'

    Updated: Fri, 28 Nov 2025 07:00 AM (IST)

    बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल ने कहा कि बिहार का विकास कृषि से ही संभव है। उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य है कि बिहार में होने वाला उत्पादन पूरी दुनिया में पहुंचे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। कृषि क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

    Hero Image

    लोकल टू ग्लोबल है मोदी-नीतीश का मिशन : कृषि मंत्री रामकृपाल यादव। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में गुरुवार को कृषि विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार के विकास के लिए कृषि का विकास जरूरी है।

    प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है। बिहार की 76 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है और जीडीपी कृषि से जुड़ा हुआ है। आमदनी का 21 प्रतिशत जीडीपी इसी से है। यहां के 90 प्रतिशत किसान लघु, सीमांत (1 हेक्टेयर तक) हैं। उनकी तरक्की ही बिहार की तरक्की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का विजन देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना बिहार आगे बढ़ेगा, देश आगे बढ़ेगा है। किसानों के लिए हितकारी योजनाएं, पारदर्शिता, रोजगार हैं।

    कहा कि लोकल टू ग्लोबल प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का मिशन है। बिहार का उत्पादन दुनिया में पहुंचे, यह हमारा लक्ष्य है। किसान खुशहाल होगा तो बिहार खुशहाल होगा और देश खुशहाल होगा।

    उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला और हरिहरनाथ बाबा का पौराणिक मंदिर जीवंत धरोहर है। यहां कार्तिक पूर्णिमा पर एक महीने तक मेला का आयोजन किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि सोनपुर मेला विश्व का सबसे बड़ा पशु मेला है। बिहार की 76 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है और यही 21 प्रतिशत जीडीपी का आधार भी है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हितकारी योजनाएं, पारदर्शिता, रोजगार हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कृषि को उद्योग बनाएं।

    आज उच्च शिक्षा वाले उन्नत किसान बन रहे हैं, जिससे आर्थिक उछाल हो रही है। किसानों की समस्याओं के समाधान, समय पर बीज, खाद, पानी, बिजली, बाजार उपलब्ध कराना हमारा वादा है। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित दर्जनों स्टालों का अवलोकन कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।