Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में Dial-112 की टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिस कर्मी घायल; पिस्टल और राइफल भी छीनी

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 09:24 AM (IST)

    वैशाली के राजापाकड़ थाना क्षेत्र में आइसक्रीम के पैसे को लेकर विवाद के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें महुआ थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने एक दरोगा की पिस्टल और राइफल छीन ली जिसे बाद में लौटा दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और वैशाली एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

    Hero Image
    बिहार में Dial-112 की टीम पर हमला

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। राजापाकड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसीमा कल्याणपुर गांव में आइसक्रीम ख़रीद कर रुपए नहीं देने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस महुआ, राजापाकड़ थाना की पुलिस पर स्थानीय लोगों ने लाठी डंडे तलवार से हमला कर दिया। जिसमे महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन, राजापाकड़ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र और सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमला करने वाले लोगों ने एक दारोगा का पिस्टल एवं राइफल छीन लिया। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधि के दबाव में पिस्टल और राइफल को ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि के माध्यम से पुलिस के हवाले कर दिया।

    हमलावरों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना पर आसपास के कई थाने की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तीन व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा, एसडीपीओ संजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर गत देर रात करीब दो बजे पहुंचकर मामले को शांत करने में जुट गए। एसपी ने तीन व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

    मिली जानकारी के अनुसार चौसिमा कल्याणपुर गांव स्थित फकीर टोला में गत देर रात एक आइसक्रीम बेचने वाला आया, एक व्यक्ति ने कुछ बच्चों को करीब 40 का आइसक्रीम दिलवा दिया। पैसा मांगने पर सभी लोग घर में चले गए, उसके बाद कारी बात की संख्या में आए लोगों ने आइसक्रीम विक्रेता के साथ मारपीट शुरू कर दिया।

    आइसक्रीम विक्रेता ने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी । मालिक ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

    बताया जाता है कि करीब सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष हाथ में लाठी डंडे तलवार लेकर हमला कर दिया। जिसमें दो थाना अध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    घटना की जानकारी पुलिस कर्मियों ने महुआ थाना एवं स्थानीय थाने के पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन पुलिस बल एवं पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। आइसक्रीम के रुपए को लेकर विवाद कर रहे युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने लगा। युवक को पुलिस के कब्जे से छुराने को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    जिसमें महुआ थाना अध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी पुलिस कर्मियों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा सभी घायल पुलिस कर्मियों का इलाज किया गया। गांव में भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    चौकीदार कर्पूरी पासवान का सर पर जख्म है, एएसआई सजीवन पासवान का सर पर जख्म है। बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल से हाजीपुर रेफर किया गया है। एएसआई मिथिलेश पासवान के ऊपर तलवार से हमला किया गया जिसमें हाथ में जख्म है। महुआ थाना अध्यक्ष राकेश रंजन आईसीयू में भर्ती है। वही राजापाकर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार डायल 112 की सिपाही दीपक कुमार को चोट लगी है।

    घायल पुलिस कर्मियों का नाम

    1.राजेश रंजन थाना अध्यक्ष महुआ

    2.धर्मेंद्र कुमार थानाध्यक्ष राजापाकड़

    3.सजीवन पासवान एस आई

    4.मिथिलेश कुमार एएसआई

    5.दीपक कुमार सिपाही डायल 112

    6.तरंजना कुमारी, महिला सिपाही

    40 रूपए के आइसक्रीम के कारण हुआ विवाद

    आइस क्रीम विक्रेता बिदुपुर थाना के चक सिकंदर बाजार निवासी उपेंद्र भगत के पुत्र मंजय कुमार ने बताया कि हम आइसक्रीम बेचकर आ रहे थे तो ठेला रोककर बच्चा सबको करीब 40 का आइसक्रीम दिलवा दिया।

    पैसा का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान घर से आक्रोशित होकर महिला पुरुष आधा दर्जन से अधिक निकलकर हमारे साथ मारपीट किया। उसके बाद हम मालिक को घटना की सारी जानकारी दिए। उसके बाद डायल 112 की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आया तो झुंड बनाकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    ग्रामीण युवक ने कहा अगर दोबारा पुलिस आई तो गला रेत देंगे

    पुलिस टीम पर हमले के बाद स्थानीय युवक मोहम्मद इशा ने कहा कि आइसक्रीम वाले से पैसे को लेकर विवाद हुआ। विवाद को आपस में समझ लेते लेकिन इसी बीच पुलिस को बुला लिया गया और पुलिस आते ही लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दिया।

    पुलिस ने घर में घुसकर लोगों को पीटा, अब पुलिस एक तरफा कार्रवाई करेगी तो हम लोग पुलिस को लौटने नहीं देंगे। युवक ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस जब एक तरफा कार्रवाई करेगी तो पुलिस का लाश गिर जाएगा।

    युवक ने कहा कि पुलिस ने ऐसा काम किया है कि अगर अभी पुलिस आ जाए तो गला रेत देंगे। अगर पुलिस प्रशासन आ जाएगा तो 10 आदमी मिलकर काट देंगे। यहां 100 से अधिक अधिक घर है, प्रशासन यहां से लौट कर चला जाएगा।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को छोड़ने को लेकर पुलिस टीम पर पुनः हमला किया गया। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उसके बाद हम लोग लगातार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। इसी दौरान एक सब इंस्पेक्टर का पिस्टल वहीं गिर गया। जिसकी खोजबीन की जा रही है। आइसक्रीम बेचने वालों के साथ मारपीट करने वाले तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।- ललित मोहन शर्मा , एसपी, वैशाली

    comedy show banner
    comedy show banner