अभिनेता मनोज तिवारी का दावा, बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ फिर बन रही एनडीए की सरकार
Bihar Vidhan Sabha Chunav: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गौनाहा में कहा कि 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव का बेटा मुख्यमंत्री बना तो जनता झूठे वादों का शिकार होगी। उन्होंने जनता से विकास के लिए एनडीए को वोट देने की अपील की। केशव प्रसाद मौर्य ने भी एनडीए सरकार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन मांगा।

पश्चिम चंपारण में चुनावी सभा को संबोधित करते मनोज तिवारी और केशव मौर्य। जागरण
संवाद सूत्र,गौनाहा(पश्चिम चंपारण)। Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान शनिवार को गौनाहा प्रखंड के बेलसंडी हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित जनसभा में भाजपा सांसद सह भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने कहा कि 2025 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से एनडीए सरकार बन रही है।
हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने तालियों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए जनता से अपील की कि प्रदेश के विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए।
उन्होंने 11 नवंबर को कमल के निशान पर वोट करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि लालू यादव का बेटा मुख्यमंत्री बनता है, तो जनता झूठे वादों का शिकार होगी। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए केवल एनडीए ही प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए वोट देने की अपील की। मौर्य ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वाल्मीकि प्रसाद ने की। संचालन निरंजन पंजियार ने किया। कार्यक्रम में इंजीनियर शैलेंद्र गढ़वाल, विक्रम चौधरी, सूरज सहनी, लोकेश राम, निशिकांत गिरी, अवध बिहारी खोजवार, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।