'मल्लाह का बेटा उप मुख्यमंत्री तो मोहम्मद का बेटा क्यों नहीं', ओवैसी ने महागठबंधन पर बोला हमला
मोतिहारी में असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी सभा में भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हर तरफ भ्रष्टाचार है और गरीब मजदूर पलायन को मजबूर हैं। ओवैसी ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि मल्लाह का बेटा उप मुख्यमंत्री बन सकता है तो मोहम्मद का बेटा क्यों नहीं? उन्होंने बिहार सरकार पर जंगल राज का आरोप भी लगाया।
-1761726073588.webp)
रैली को संबोधित करते
जागरण संवाददाता, मोतिहारी। ढाका उच्च विद्यालय के मैदान में एआईएमआईएम के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हर तरफ भ्रष्टाचार फैला है। सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत काम नहीं होता। गरीब मजदूर बाहर काम करने को मजबूर हैं।
डबल इंजन की सरकार में कुछ भी काम नहीं हुआ है। शिक्षा बदहाल है। बेटियों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य का बुरा हाल है। इलाज के लिए लोगों को बाहर जाने की मजबूरी है। बाढ़ से लोग परेशान है। फसल की कीमत किसानों को नहीं मिल पाता। सिंचाई का कोई इंतजाम नहीं है।
बीजेपी व जेडीयू कहता है कि बहुत काम किया, लेकिन कही काम नहीं दिख रहा है। दूसरा गठबंधन है आइएनडीआइए। उनका कहना है कि मल्लाह समाज का बेटा उपमुख्यमंत्री बनेगा। मल्लाह समाज की आबादी तीन प्रतिशत है और जब वह उप मुख्यमंत्री होगा। तो आप 17 प्रतिशत है।
आप बताएं कि क्या मल्लाह का बेटा उप मुख्यमंत्री बन सकता तो क्या मोहम्मद का बेटा उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? 14 फीसद तेजस्वी है। आप टिकट देते हो 36 प्रतिशत। यह कहां का न्याय है 17 प्रतिशत वालों को लालीपॉप दिया जाता है। हम बराबार का हक चाहते हैं, लेकिन 17 फीसद वालों को कहा जाता है कि दरी बिछाओ।
बिहार की सरकार की हालत यह है कि बेटियों व परिवार का पेट पालने के लिए लोगों को पलायन की मजबूरी बनी है। 15 साल पहले जंगल राज था अब 20 साल से दूसरा जंगल राज लोग झेल रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।