Is Today Bank Holiday: गोवर्धन पूजा के कारण आज कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, क्या आपका शहर भी है शामिल?
दिवाली के बाद भी कई बड़े उत्सव आने वाले हैं। आज यानी 22 अक्टूबर के दिन देशभर में गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। इस महीने के अंत कई बड़े उत्सव आते रहेंगे। अगर आप ऐसे समय में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर जरूर जाएं। चलिए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा की वजह से किन-किन शहरों में बैंक बंद (Bank Holiday Today) है?
-1761046806728.webp)
नई दिल्ली। आज यानी 22 अक्टूबर के दिन देश के अलग-अलग शहरों में गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। ये त्योहार हिंदू देवता श्री कृष्ण को समर्पित है। गोवर्धन पूजा के चलते आज के दिन कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो नीचे दी गई हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List 2025) जरूर चेक कर लें।
Bank Holiday: आज कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
आज के दिन सिर्फ गोवर्धन पूजा नहीं मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा के अलावा आज के दिन कई शहरों में दिवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, बालीपद्यमी और लक्ष्मी पूजा भी मनाया जाएगा। इन सभी त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें-
- बेलापुर
- गंगटोक
- जयपुर
- कानपुर
- देहरादून
- अहमदाबाद
- बेंगलुरु
- लखनऊ
- नागपुर
- मुंबई
- इत्यादि शामिल हैं।
Bank Holiday on Bhai Dooj: कहां बंद रहेंगे बैंक?
भाई दूज भाई-बहन के प्यार को दर्शाता है। देश के अलग-अलग शहरों में इसे अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। 23 अक्टूबर को सिर्फ भाई दूज उत्सव ही नहीं है। इस दिन भ्रातृ द्वितीया, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्कौबा उत्सव भी मनाया जाएगा।
इस दिन इन सभी त्योहार के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें-
- इंफाल
- कानपुर
- लखनऊ
- कोलकाता
- शिमला
- गंगटोक
- अहमदाबाद
- इत्यादि शामिल हैं।
बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं काम?
आज भी कई जरूरी काम के लिए हमें बैंक जाने की जरूरत होती है। लेकिन बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी है, जो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। आज आप बिना चेक दिए, किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
आज हम चंद मिनटों में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़ी कई सर्विस उनकी वेबसाइट से ले सकते हैं। कैश के लिए आप घर के पास मौजूद एटीएम मशीन का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।