New GST Rates: इन 35 वस्तुओं पर अब ‘0’ टैक्स, आखिर मिल ही गया आम आदमी को दिवाली गिफ्ट
जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा फैसला लिया है। New GST Rate में बदलाव करते हुए 12% और 28% के स्लैब को खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ 5% और 18% के स्लैब होंगे। कई जरूरी वस्तुओं स्वास्थ्य सेवाओं और खाद्य उत्पादों पर GST 0 शून्य कर दिया गया है। पनीर रोटी UHT दूध और जीवन रक्षक दवाओं जैसी चीजें हैं।

नई दिल्ली। आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका लोग 15 अगस्त से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। GST काउंसिल की हालिया बैठक देश के लोगों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST दरों में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। अब देश में GST की स्लैब 5% और 18% ही (New GST Rate) होगी। वहीं लागू 12% और 28% के रेट खत्म कर दिए गए हैं। ये बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएंगे और जिसे दिवाली गिफ्ट बताया जा रहा है।
GST काउंसिल ने कई डेली की जरूरी वस्तुओं, स्वास्थ्य सेवाएं और खाद्य उत्पादों पर शून्य '0' GST कर (zero GST items) दिया है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन-सी वस्तुएं हैं, जिनमें टैक्स घटकर शून्य हो गया है। यानी ऐसी वस्तुएं जिन पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।
किन वस्तुओं पर लगेगा ‘0’ टैक्स (0% GST Items)
खाद्य और डेयरी उत्पाद
छेना या पनीर (pre-packaged और labelled), UHT (Ultra-High Temperature) दूध, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती या रोटी, पराठा, परोट्टा और अन्य भारतीय ब्रेड (किसी भी नाम से) पर पहले 5% GST, अब 0% होगा।
एक्सरसाइज बुक, नोटबुक
अनकोटेड पेपर और पेपरबोर्ड (जो एक्सरसाइज बुक, ग्राफ बुक, लेबोरेटरी नोटबुक आदि में उपयोग होता है), एक्सरसाइज बुक, ग्राफ बुक, रबर इरेजर (erasers), लेबोरेटरी नोटबुक और अन्य नोटबुक्स पर 0 टैक्स होगा।
जीवनरक्षक दवाएं (Life-saving drugs)
इन दवाओं पर पहले 12% GST लगता था, जिसे अब शून्य कर दिया गया है। इसमें Agalsidase Beta, Imiglucerase, Eptacog alfa activated recombinant coagulation factor VIIa, Onasemnogene abeparvovec, Asciminib, Mepolizumab, Pegylated Liposomal Irinotecan, Daratumumab (including subcutaneous), Teclistamab, Amivantamab, Alectinib, Risdiplam, Obinutuzumab, Polatuzumab vedotin, Entrectinib, Atezolizumab, Spesolimab, Velaglucerase Alpha, Agalsidase Alfa, Rurioctocog Alpha Pegol, Idursulphatase, Alglucosidase Alfa, Laronidase, Olipudase Alfa, Tepotinib आदि शामिल हैं। इन दवाओं का उपयोग मुख्य रूप से कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और गंभीर क्रॉनिक रोगों के इलाज में होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।