Gold Price Hike: थम नहीं रही सोने की रफ्तार, सराफा बाजार में तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड; जानें कितनी हुई कीमत?
IBJA सराफा बाजार में सोने ने अब तक सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। IBJA में पहली 24 कैरेट सोने का दाम 107000 के पार पहुंच चुका है। हालांकि एमसीएक्स में सोने के दाम में अभी भी हल्की गिरावट है। सुबह इसमें 500 रुपये से ज्यादा गिरावट देखी गई थी। आइए IBJA के अनुसार सोने और चांदी के ताजा रेट जानते हैं।

दिवाली सीजन आने से पहले ही सोने के भाव बढ़ चुके हैं। सोने की कीमत आए दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। IBJA सराफा बाजार में सोने ने अब तक सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। IBJA में पहली बार 24 कैरेट सोने का दाम 1,07,000 के पार पहुंच चुका है। हालांकि एमसीएक्स में सोने के दाम में अभी भी हल्की गिरावट है। सुबह इसमें 500 रुपये से ज्यादा गिरावट देखी गई थी।
Gold Price Today: कितनी हुई कीमत?
शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद आज सोमवार को सोने के लेटेस्ट रेट आए हैं। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 8 सितंबर को 10 ग्राम सोने का भाव 107,312 रुपये दर्ज किया गया है। ये अब तक के सबसे ज्यादा दाम है। IBJA में सोने ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए गए हैं।
8 सितंबर, सोमवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 106,882 रुपये दर्ज की गई है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 98,298 रुपये दर्ज किया गया है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
IBJA में 1 किलो चांदी का भाव 123,368 रुपये दर्ज किया गया है। एमसीएक्स में दोपहर 1.30 बजे 1 किलो चांदी का भाव 124,841 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें अभी 144 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
अब जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत है?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।