Is today Bank Holday: क्या आज बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, 3 सितंबर को है सरकारी छुट्टी? देखें RBI का कैलेंडर
RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज यानी 3 सितंबर को झारखंड में कर्मा पूजा की जाएगी। कर्मा पूजा झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के आदिवासी इलाकों के लिए एक प्रमुख त्योहार है। इसे भाद्रपद महीने में मनाया जाता है। RBI के मुताबिक सितंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद (september bank holidays) रहने वाले हैं।

नई दिल्ली| september bank holidays : आज बुधवार है और आज बैंक बंद रहने वाले हैं। जी हां, भारतीय रिजर्व बैंक ने 3 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। हालांकि, यह छुट्टी सिर्फ एक राज्य में रहने वाली है, जहां सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी अगर आप आज जाकर काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि आज कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं।
RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, आज यानी 3 सितंबर (today bank holidays) को झारखंड में कर्मा पूजा की जाएगी। कर्मा पूजा झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के आदिवासी इलाकों के लिए एक प्रमुख त्योहार है। इसे भाद्रपद महीने में मनाया जाता है।
इस त्योहार को भाई-बहन के प्रेम, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व के दिन महिलाएं और लड़कियां व्रत रखती हैं। साथ ही, कर्मा पेड़ की टहनी लाकर उसकी पूजा-पाठ करती हैं। और इसी त्योहार की वजह से रांची में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, देशभर के अलग-अलग राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
यह भी पढ़ें- देश में 26000 टॉवर, फिरभी शेयर मात्र डेढ़ रुपए का; LIC और ICICI ने भी लगा रखा है पैसा, निवेश का है मौका?
सितंबर की प्रमुख बैंक छुट्टियां
ये रहीं वीकेंड की 6 छुट्टियां
त्योहारों के अलावा सामान्य वीकेंड पर भी बैंक बंद रहते हैं। सितंबर में ये तारीखें हैं- 7, 14, 21 और 28 सितंबर। इन दिनों रविवार की छुट्टियां हैं। जबकि 13 सितंबर को दूसरा शनिवार और 27 सितंबर को चौथा शनिवार है और इन दिनों भी बैंक बंद रहेंगे।
यानी सितंबर में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। इन तारीखों पर देशभर में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी, इसलिए अगर आपका कोई लेन-देन है तो पहले योजना बनाएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।