Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Is Today Bank Open: 1 नवंबर को बैंक हैं बंद? महीने के पहले शनिवार को बैंक बंद हैं या नहीं; चेक करें

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 06:17 AM (IST)

    Is Today Bank Open: महीने के पहले शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं और सभी बैंकिंग कार्य किए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, नवंबर 2025 में विभिन्न त्योहारों और अवसरों के कारण कई दिन बंद रहेंगे। आज यानी 1 नवंबर को भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

    Hero Image

    Is Today Bank Open: 1 नवंबर को बैंक हैं बंद? महीने के पहले शनिवार को बैंक बंद हैं या नहीं; चेक करें

    नई दिल्ली। Is Today Bank Closed: आज से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। नवंबर का महीना लग चुका है। 1 नवंबर 2025 से कई नियम भी बदल गए हैं। इन नियमों में एक नियम बैंक का भी है। बैंक में अब ग्राहक 4 नॉमिनी जोड़ सकता है। आज से बैंक से जुड़ा ये नियम तो बदल रहा है। लेकिन आज यानी महीने की पहली तारीख को बैंक बंद है या खुला? बहुत से लोगों को इसे लेकर कन्फ्यूजन है कि 1 नवंबर को बैंक बंद हैं या खुले। अगर आप भी आज बैंक जानें की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि आज बैंक बंद हैं या खुले। आइए जानते हैं कि आज बैंक बंद हैं या खुले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Is Today Bank Open: क्या 1 नवंबर 2025 को बैंक खुले हैं?

    पूरे देश में बैंक नवंबर 2025 में कई छुट्टियां मनाएंगे। ये छुट्टियां रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा जारी फेस्टिव और रीजनल छुट्टियों के शेड्यूल के अनुसार होंगी। ये छुट्टियां रेगुलर रविवार की छुट्टियों और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा होंगी। बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को काम करते रहेंगे, जब तक कि RBI की ऑफिशियल छुट्टियों की लिस्ट में कुछ और न बताया गया हो।

    रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के ऑफिशियल छुट्टियों के शेड्यूल के मुताबिक आज यानी 1 नवंबर 2025 को देश के अधिकतर हिस्सों में बैंकों के लिए रेगुलर वर्किंग डे होगा, क्योंकि इस तारीख को कोई नेशनल फेस्टिवल या बड़ा त्योहार नहीं है। हालांकि, कुछ राज्यों में 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस या क्षेत्रीय त्योहारों के कारण लोकल या रीजनल छुट्टियां रहेंगी। आइए जानते हैं कि किन राज्यों में 1 नवंबर 2025 को बैंक बंद रहेंगे।

    इन राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक?

    1 नवंबर को कर्नाटक और उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव मनाया जाएगा। यह 1956 में कर्नाटक राज्य बनने की खुशी में मनाया जाता है, और यह राज्य की भाषा और संस्कृति का सम्मान करता है। वहीं, उत्तराखंड में मनाया जाने वाला इगास-बगवाल, जिसे "देवताओं की रोशनी का त्योहार" भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय परंपरा है। इस वजह से उत्तराखंड में शनिवार 1 नवंबर 2025 को बैंक बंद रहेंगे।

    बुधवार 5 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक

    5 नवंबर नवंबर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक होगा। इस दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जाएगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस दिन कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी पड़ती है। इसलिए, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मेघालय, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, नागालैंड और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

    6 और 7 नवंबर को यहां बंद रहेंगे बैंक

    6 नवंबर को शिलांग में इस दिन नोंगक्रेम डांस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यह पांच दिन का खास त्योहार है, जिसमें पुरुष और महिलाएं पारंपरिक डांस करते हैं, और बकरी की बलि की रस्म भी होती है। 7 नवंबर को वांगाला फेस्टिवल के मौके पर इस भी शिलांग में सभी बैंक बंद रहेंगे। इस दिन आदिवासी लोग अपने मुख्य देवता, सालजोंग या सूर्य देवता को खुश करने के लिए बलि चढ़ाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Aadhaar, बैंक से लेकर GST तक, कल से बदल जाएंगे ये 7 नियम; आपकी जेब और जीवन पर पड़ेगा सीधा असर