Laughter chefs season 2 winner: एल्विश यादव-करण कुंद्रा को कितना देना होगा टैक्स, क्या कहता है नियम?
Laughter chefs season 2 हर मिडिल क्लास फैमली का पसंदीदा शो बन चुका है। ये शो खाना बनाने के साथ हंसी ठिठोली करने के लिए जाना जाता है। इस शो के सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव और करण कुंद्रा रहें। आइए जानते हैं कि इन दोनों को प्राइस मनी पर कितना टैक्स देना पड़ा।

Laughter chefs season 2 हर मिडिल क्लास फैमली का पसंदीदा शो बन चुका है। ये शो खाना बनाने के साथ हंसी ठिठोली करने के लिए जाना जाता है। इस शो के सीजन 2 के विनर एल्विश यादव और करण कुंद्रा रहें। इन दोनों को ही जनता द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया।
इस शो में शामिल सभी कंटेस्टेंट को प्रोग्राम करने के पैसे तो मिलते ही थे। इसके साथ ही विनर को अलग से एक प्राइस मनी भी दी जाती है। हर शो में जितने वाली प्राइस मनी टैक्स के दायरे में आता है। आइए जानते हैं कि एल्विश यादव और करण कुंद्रा को कितना टैक्स भरना होगा।
कितना देना होगा टैक्स?
इनकम टैक्स नियम के अनुसार किसी भी गेम शो या रियलटी शो से जितने वाले पैसे को लौटरी माना जाता है। इसलिए ये टैक्स के दायरे में आता है। नियम के अनुसार विजेता को अपनी प्राइस मनी का 30 फीसदी टैक्स के रूप मेें देना होता है।
टीडीएस के सेक्शन 194बी के तहत चाहे पैसे किसी लौटरी, प्रतियोग्यता या शो में जीता हो गया हो। ये टैक्स दायरे में ही आएगा। वहीं ऐसे अमाउंट पर आपको कोई टैक्स डिडक्शन या टैक्स बेनिफिट भी नहीं मिलेगा।
टीडीएस के अलावा अगर जीती गई प्राइस मनी 50 लाख या 1 करोड़ के बीच हो, तो सरचार्ज भी देना पड़ता है।
कितना सरचार्ज लगेगा?
- अगर अमाउंट 50 लाख से 1 करोड़ के बीच हो, तो 10 फीसदी चार्ज लगेगा।
- वहीं अगर ये अमाउंट 1 करोड़ के पार हो, तो 15 फीसदी चार्ज देना होगा।
उदाहरण से समझें कैलकुलेशन
- प्राइस मनी- 10 लाख
बेसिक टैक्स- 10,00,000 x 30%= 3,00,000
हेल्थ और एजुकेशन सेस- 3,00,000 x 4%= 12,000 रुपये
कुल टैक्स देना होगा= 3,12,000
- प्राइस मनी 50 लाख
(अब सरचार्ज भी लगेगा)
बेसिक टैक्स- 50,00,000 x 30%= 15,00,000
हेल्थ और एजुकेशन सेस- 15,00,000 x 4%= 60,000
सरचार्ज- 15,00,000 x 10%= 1,50,000
कुल टैक्स- 17,10,000 रुपये
इस तरह आप किसी भी प्राइस मनी पर कुल टैक्स कैलकुलेट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।