Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश में खराब हो गया है Aadhaar Card? जानें कैसे करें नए कार्ड के लिए अप्लाई

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 01:47 PM (IST)

    बीते दिन देश के कई जगह तेज बारिश हुई। इसे सड़के तो जाम हुई ही साथ ही कई चीजों का नुकसान भी हुआ। अगर इस बारिश में आपकी जेब में पड़ा आधार कार्ड (PVC Aadhaar Card Apply online) भी भीग गया है तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का होने वाला है।

    Hero Image
    बारिश में भीगा आधार कार्ड? घर बैठे पाएं नया PVC आधार कार्ड!

     नई दिल्ली। बारिश के समय मौसम बेहतर तो हो जाता है। लेकिन अपने साथ जलभराव, ट्रैफिक और कई समस्या लेकर आता है। इस समय कई चीजों का नुकसान भी होता है। अगर तेज बारिश की वजह से आपके जेब में पड़ा आधार कार्ड खराब हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप घर बैठे मोबाइल फोन की सहायता से नए फिजिकल आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसे लेकर कोई लिमिट नहीं रखी गई है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या-क्या स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

    PVC Aadhaar Card: स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    स्टेप 1- सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

    स्टेप 2- अब यहां आपको PVC Aadhaar Card का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें। ये आपको My Aadhaar वाले सेक्शन पर मिल जाएगा।

    स्टेप 3- इसके बाद आपको यहां आधार नंबर और मांगी गई डिटेल्स भरनी होगी।

    स्टेप 4- फिर आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, इसे दर्ज करें।

    स्टेप 5- इसके बाद Order Aadhaar PVC Card ऑप्शन पर जाए।

    स्टेप 6- अब PVC Aadhaar Card चुनने के लिए आपसे चार्ज मांगा जाएगा। दिए गए पेमेंट ऑप्शन में से किसी एक का चयन करें।

    आजकल कई लोग फेक आधार कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। अगर आपको फेक आधार कार्ड चेक करना है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स से पता लगा सकते हैं। 

    मोबाइल ऐप से कैसे करें वेरीफाई?

    आधार कार्ड को नियंत्रित करने वाली संस्था UIDAI द्वारा mAadhaar की ऐप लॉन्च की गई है। इस ऐप के जरिए आप फेक आधार कार्ड को चुटकियों में वेरीफाई कर सकते हैं। चलिए इसका स्टेप्स जानते हैं।

    स्टेप 1- सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से mAadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा।

    स्टेप 2- mAadhaar डाउनलोड करने के बाद आपको लॉगइन करना होगा।

    स्टेप 3- लॉगइन करने के बाद आपको यहां दिए गए My Aadhaar सेक्शन पर जाना होगा।

    स्टेप 4- यहां आपको आधार डिटेल्स और लोकेशन दर्ज करनी होगी।

    स्टेप 5- जिसके बाद आपको पता चल जाएगा आधार कार्ड फेक है या नहीं।