Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    200 करोड़ का बाजूबंद, 450 करोड़ का नेकलेस; जानिए Ambani परिवार के पास कितने करोड़ के गहने

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 10:28 AM (IST)

    अंबानी परिवार को देश के सबसे अमीर परिवारों में गिना जाता है। उनके छोटे-मोटे आयोजन से लेकर शादी तक सब शानदार होती है। जभी भी अंबानी परिवार का कोई भी सदस्य किसी कार्यक्रम या आयोजन में शामिल होता है उनके कपड़े से लेकर गहनों तक की चर्चा की जाती है। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी के पास कौन-कौन से गहने हैं?

    Hero Image
    अंबानी परिवार के पास कितने करोड़ों के गहने, किसके पास क्या-क्या खास है?

    नई दिल्ली। अंबानी परिवार आए दिन चर्चा में बना रहता है। ये देश के सबसे अमीर परिवारों में शामिल हैं। इनके गहने से लेकर कपड़ों तक की चर्चा हर जगह रहती है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी के पास क्या-क्या खास है। वही इनके पास गहने और अन्य कौन-कौन-सी महंगी वस्तु है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सालों से अंबानी परिवार कई महंगी वस्तु खरीद रहा है और इनकी कलेक्शन और ज्यादा बढ़ी है। ये वस्तु खुद में ही अनोखे और महंगे हैं। आइए इनके बारे में एक-एक करके बात करते हैं।

    नीता अंबानी की बाजूबंद

    नीता अंबानी के पास बहुत ही खास बाजूबंद है, जिसे उन्होंने Miss World Final 2024 में पहना था। ये बाूजबंद मुगल शासन के शाहजहाँ परिवार से संबंध रखती है। यहीं कारण है कि इसकी बनावट में शाही कारीगरी झलकती है। इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये हैं। इस प्राचीन बाजूबंद को प्राचीन तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है। इसमें कई तरह के खास हीरे जड़े हुए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं।

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग के दौरान नीता अंबानी ने हीरो का हार पहना था। ये उस समय अपनी खूबसूरती के चलते चर्चा में बना हुआ था। इस हार की कीमत 400 से 500 करोड़ रुपये बताई जा रही थीय़

    ईशा अंबानी का नेकलेस

    अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी अपने फैशन के लिए हमेशा चर्चा में रहती है। इनके पास एक शानदार हीरों का नेकलेस है। इस नेकलेस की कीमत 167 करोड़ रुपये हैं। इस नेकलेस का साधारण होना ही सभी को आकर्षक करता है।

    राधिका मर्चेंट के पास क्या-क्या है?

    अंबानी परिवार के बेटे अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेट के पास कई महंगे वस्तु है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इनकी पत्नी के पास हीरो और मोतियों से बना शानदार चोकर है। ये चोकर उन्हें नीता अंबानी की तरफ से दिया गया था। हालांकि इस चोकर की क्या कीमत है। इसके बारे में कोई जानकारी नही हैं।

    अनंत अंबानी के पास करोड़ों की घड़ी

    अनंत अंबानी के पास कई महंगी वस्तु है, इसमें एक पार्टक फिलिप की वॉच है। जिसका फेस डाइल दोनों तरफ है। ये अपने जटिल डिजाइन की चलते ही इतना महंगा है। इस वॉच की कीमत 54 करोड़ रुपये हैं। जटिल डिजाइन के मामले में ये वॉच सबसे आगे हैं।

    वही अनंत अंबानी को सगाई के दौरान उनके भाई आकाश अंबानी ने कार्टियर ब्रोच गिफ्ट किया था। ये ब्रोच 18 कैरेट में बनाया गया था। जिसमें हीरो और अन्य महंगे सामान का इस्तेमाल भी हुआ है। इसकी कीमत 13.2 कोरड़ रुपये बताई जाती है।

    यह भी पढ़ें:-Mukesh Ambani House: मात्र 2 रुपये में घूमें मुकेश अंबानी का घर, करोड़ों में है कीमत

     

    comedy show banner
    comedy show banner