PM Kisan Yojana: धनतेरस के दिन भी किसानों को नहीं मिला धन, 21वीं किस्त के 2-2 हजार अब दिवाली के दिन खाते में आएंगे क्या?
PM Kisan Yojana 21st Installment: धनतेरस पर भी किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नहीं मिली। अब दिवाली पर किस्त आएगी या नहीं? आइए जानते हैं। यह किस्त जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के किसानों को पहले ही मिल चुकी है। सरकार ने अभी तक अगली किस्त की तारीख घोषित नहीं की है। वहीं, 20वीं किस्त अगस्त में जारी हुई थी।
-1760802168213.webp)
PM Kisan Yojana: धनतेरस के दिन भी किसानों को नहीं मिला धन, 21वीं किस्त के 2-2 हजार अब दिवाली के दिन खाते में आएंगे क्या?
नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 21st Installment: 18 अक्टूबर को धनतेरस वाले दिन भी किसानों का 21वीं किस्त का इंतजार खत्म नहीं हुआ। किसानों को उम्मीद थी कि मोदी सरकार उनके खाते में 2-2 हजार रुपये भेजकर PM Kisan Yojana की 21वीं इंस्टॉलमेंट का इंतजार खत्म कर देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। किसानों के मन में अब कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। पहला सवाल तो यही है कि क्या अब दीपावली के दिन उनके खाते में दो दो हजार रुपये आएंगे। आने की कितनी संभावना है।
PM Kisan Yojana: इन राज्य के किसानों की नहीं आएगी 21वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का पैसा सिर्फ 4 राज्यों के किसानों को मिल चुका है। ये राज्य जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड हैं। यहां के किसानों को 2-2 हजार रुपये मिल चुके हैं। यानी इन्हें किस्त मिल चुकी है तो दोबारा से इनकी किस्त नहीं आएगी। अब इनकी 22वीं किस्त आएगी।
यह हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए जारी किया गया था। शुरुआती तीन राज्यों में 27 लाख से अधिक किसानों और जम्मू-कश्मीर में 8.55 लाख किसानों को क्रमशः 540 करोड़ रुपये और 171 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई।

- हिमाचल प्रदेश: 8 लाख से अधिक किसानों को लगभग 160.21 करोड़ रुपये मिले।
- पंजाब: 11 लाख से अधिक किसानों को लगभग 221.98 करोड़ रुपये मिले।
- उत्तराखंड: 7.89 लाख से अधिक किसानों को लगभग 157.83 करोड़ रुपये मिले।
- जम्मू और कश्मीर: 8.55 लाख से अधिक किसानों को 171 करोड़ रुपये मिले।
PM Kisan Yojana 21st Installment: धनतेरस पर नहीं आई 21वीं किस्त, अब कब आएगी?
21वीं किस्त को लेकर सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ऐसी संभावना है कि त्योहारी सीजन के दौरान किसानों को राहत प्रदान करने के लिए 21वीं किस्त दिवाली 2025 से पहले जमा की जा सकती है। लेकिन दिवाली 20 अक्टूबर को है। और 19 अक्टूबर को रविवार है। और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को दिवाली के चलते बैंक बंद रहेंगे। कुछ जगहों पर 21 अक्टूबर को भी दिवाली मनाई जाएगी। ऐसे में संभावना कम ही है कि दिवाली के दिन पीएम किसान की 21वीं किस्त आए।
पीएम किसान की 20वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी की गई थी, जो सीधे 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में जमा की गई थी। यह किस्त अक्टूबर में आने की संभावना है। अगर दिवाली या दिवाली के बाद भी अक्टूबर में यह किस्त नहीं आती तो नवंबर में वितरित किए जाने की संभावना है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।