Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैलरी मैनेज करने में नहीं होगी दिक्कत, अपनाएं 15:65:20 नियम; उदाहरण से समझे कैलकुलेशन

    Salary Management Tips कम सैलरी को अक्सर मैनेज या बैलेंस करने में परेशानी होती है। ये समझना मुश्किल हो जाता है कि सैलरी से कैसे सेविंग की जाए। हर महीने सैलरी से आया पैसा इधर-उधर के खर्चों में निकल जाता है। अगर आपको भी सैलरी को बैलेंस करने में परेशानी हो रही है तो 156520 नियम को जरूर अपनाएं। चलिए जानते हैं ये क्या है और कैसे काम करता है।

    By Mansi Bhandari Edited By: Mansi Bhandari Updated: Wed, 30 Apr 2025 09:37 AM (IST)
    Hero Image
    15:65:20 नियम क्या है उदाहरण से समझे कैलकुलेशन

     बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई में कम सैलरी के जरिए खर्चा निकाल पाना ही मुश्किल हो जाता है। वहीं महीना खत्म होने से पहले ही सारा पैसा खत्म हो जाता है। आज देश का हर आम आदमी इस परेशानी से जूझ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपको भी सैलरी मैनेज करने में दिक्कत होती है, तो सेविंग से जुड़ा नियम अपना सकते हैं। वैसे तो सेविंग को लेकर कई नियम है। लेकिन बहुत कम, 15:65:20 नियम के बारे में जानते हैं।

    क्या है 15:65:20 नियम?

    65%- जरूरी खर्चो के लिए

    20%- शौक के लिए

    15%- सेविंग के लिए

    मौजूदा समय में सेविंग से जुड़े कई नियम मौजूद है। ऐसे ही 15:65:20 भी सेविंग से जुड़ा नियम है। जैसे हर सेविंग नियम में सबसे ज्यादा रश्यू खर्चे के लिए रखा जाता है। ऐसे ही इसमें भी 65% जरूरी खर्चों के लिए रखा गया है।

    ऐसे नियमों को आप अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगा पाते हैं। वहीं जरूरी खर्चों के बारे में बेहतर समझ पाते हैं।

    वहीं 20% आपके मनपसंद खर्च या शौक के लिए है। जैसे बच्चे का जन्मदिन, घूमना, मूवी देखना इत्यादि। इस तरह से बढ़ते खर्चों के बीच आप अपना शौक भी पूरा कर पाते हैं। वहीं 15 फीसदी अमाउंट को सेविंग में लगाना चाहिए। इन सेविंग के पैसों को आप एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम या म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। ये आप पर निर्भर करता है कि इन पैसों को कहां और कैसे निवेश करना है।

    उदाहरण से समझें

    अगर किसी व्यक्ति की सैलरी 40 हजार रुपये हैं। तो 15:65:20 के अनुसार उसे 65% यानी 26,000 रुपये जरूरी खर्चों के लिए रखना होगा। वहीं 20% पैसा यानी 8000 रुपये आप अपने शौक के लिए खर्च कर सकते हैं। वहीं बाकी का बचा पैसा 6000 रुपये आप सेविंग के लिए रख सकते हैं।

    सेविंग के लिए कहां रखें पैसा?

    सेविंग के लिए आप पैसा सुरक्षित या असुरक्षित प्लेटफॉर्म में निवेश कर सकते हैं। ये आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है।

    असुरक्षित निवेश- अगर आप बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो असुरक्षित प्लेटफॉर्म जैसे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको 12 से 14 फीसदी तक रिटर्न मिल जाता है। ये रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। म्यूचुअल फंड में तभी आपको फायदा होगा, जब आप लंबे समय के लिए निवेश करें। 

    सुरक्षित निवेश- सुरक्षित निवेश के रूप में एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट), पोस्ट ऑफिस स्कीम जैसे विकल्प चुन सकते हैं। इसमें आपको 7 से 8 फीसदी तक गारंटी रिटर्न मिल जाता है। ये रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर नहीं करता। अगर आप सीनियर सिटीजन है, तो इसमें निवेश कर 8 फीसदी से भी ज्यादा रिटर्न ले सकते हैं।