Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Share Market Holiday: 20 नवंबर को शेयर मार्केट में नहीं होगा कारोबार, जानिए किस वजह से रहेगी छुट्टी

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 11:20 AM (IST)

    NSE ने महाराष्ट्र विधानसभा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहने की जानकारी 8 नवंबर को दी थी। उसने नोटिफिकेशन जारी करके बताया था कि एक्सचेंज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वजह से बुधवार 20 नवंबर 2024 को बंद रहेगा। इस दिन कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE और NSE पर इक्विटी इक्विटी डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी कारोबार बंद रहेगा।

    Hero Image
    महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होगा। इ

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार बुधवार यानी 20 नवंबर 2024 को बंद रहेगा। शेयर बाजार शनिवार-रविवार के साप्ताहिक अवकाश के अलावा त्योहार या कुछ अन्य खास मौकों पर ही बंद रहता है। बुधवार की छुट्टी की बात करें, तो इस दिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चूंकि, शेयर मार्केट से जुड़े ज्यादातर कामकाज मुंबई से ही होते हैं, तो ऐसे में इस दिन बीएसई और एनएसई, दोनों में कामकाज नहीं होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों एक्सचेंजों ने इस बात की आधिकारिक जानकारी भी दे दी है। करेंसी मार्केट और कमोडिटी एक्सचेंज पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी। इसका मतलब की मुद्रा और सोने-चांदी के भाव भी अपडेट नहीं होंगे।

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और नतीजे

    महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होगा। इस दिन राज्य की 288 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार का दौर सोमवार (18 नवंबर 2024) की देर शाम थम गया। मतदान वाले दिन महाराष्ट्र में बैंक और स्कूल भी बंद रहेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे।

    NSE ने जारी किया नोटिफिकेशन

    NSE ने महाराष्ट्र विधानसभा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहने की जानकारी 8 नवंबर को दी थी। उसने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें कहा गया था कि एक्सचेंज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वजह से बुधवार, 20 नवंबर, 2024 को बंद रहेगा। इस दिन कोई कारोबार नहीं होगा।

    BSE और NSE पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी कारोबार बंद रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (NCDEX) सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच बंद रहेंगे।

    नंवबर में कितने दिन बंद बाजार?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की छुट्टी के बाद शेयर मार्केट में नवंबर के दौरान अब कोई अन्य अवकाश नहीं रहेगा। शेयर मार्केट नवंबर में अब सिर्फ शनिवार-रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर ही बंद रहेगा। नवंबर में शेयर मार्केट में कुल 3 दिन छुट्टियां रहीं।

    1 नवंबर को दीवाली की छुट्टी थी। शेयर बाजार शाम को मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुला था। इस दौरान सिर्फ 1 घंटे के लिए कारोबार हुआ था। इसके बाद 15 नवंबर के दिन गुरुनानक जयंती के अवसर पर शेयर मार्केट की छुट्टी थी। अब शेयर बाजार 20 नवंबर को बंद रहेगा।

    यह भी पढ़ें : Share Market Today: शेयर बाजार की गिरावट पर ब्रेक, किस वजह से सेंसेक्स-निफ्टी में आया जोरदार उछाल?