सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये 5 राज्य खिलाते हैं पूरे भारत को सबसे अधिक गाजर, नंबर 1 पर कौन? कितना होता है उत्पादन?

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 12:48 PM (IST)

    सर्दियों में गाजर (Carrot Production in India) की मांग बढ़ती है। भारत में गाजर का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है, खासकर उत्तर भारत में। वित्त वर्ष 2023-24 में, पंजाब 596.74 टन उत्पादन के साथ गाजर उत्पादन में पहले स्थान पर रहा, जो भारत के कुल उत्पादन का 21.49% है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश अन्य शीर्ष उत्पादक राज्य हैं। भारत गाजर का निर्यात भी करता है।

    Hero Image

    भारत में काफी बड़े पैमाने पर होता है गाजर का उत्पादन

    नई दिल्ली। सर्दियां आते हैं सब्जी मार्केट में गाजर दिखने लगती है। भारत में बड़े पैमाने पर गाजर का प्रोडक्शन (Carrot Production in India) होता है और खपत भी जमकर होती है। खासकर उत्तर भारत में गाजर का सेवन बहुत होता है। सर्दियों में लोग गाजर का हलवा खूब खाते हैं। आपको भी ये जरूर पसंद होगा। पर क्या आप जानते हैं कि किन राज्यों में सबसे अधिक गाजर का उत्पादन होता है? आइए बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    ये है राज्य है नंबर 1

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में गाजर का उत्पादन सबसे अधिक पंजाब में होता है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) के डेटा के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में पंजाब में 596.74 टन गाजर का उत्पादन हुआ, जो पूरे भारत के कुल गाजर उत्पादन का 21.49 फीसदी है।

    ये हैं टॉप 5 राज्य

    क्रम संख्या राज्य उत्पादन (टन) देश के उत्पादन में हिस्सेदारी (प्रतिशत)
    1. पंजाब 596.74 21.49
    2. उत्तर प्रदेश 490.62 17.67
    3. हरियाणा 302.48 10.89
    4. पश्चिम बंगाल 249.46 8.99
    5. मध्य प्रदेश 221.28 7.97

     

    ये हैं बाकी टॉप राज्य (टन उत्पादन)

    तमिलनाडु : 175.95
    बिहार : 151.33
    जम्मू और कश्मीर : 100.72
    असम : 85.17
    कर्नाटक : 76.13
    राजस्थान : 56.74
    तेलंगाना : 55.37
    झारखंड : 50.55
    महाराष्ट्र : 33.73
    छत्तीसगढ़ : 29.09
    मेघालय : 24.61

    पूरे भारत में कितना उत्पादन

    पूरे भारत में देखें तो वित्त वर्ष 2023-24 में गाजर का उत्पादन 2700 टन से भी अधिक रहा। 2023-24 में पूरे देश में 2,776.35 टन गाजर का उत्पादन हुआ।


    भारत से गाजर का निर्यात

    भारत कई देशों को ताजी और प्रोसेस्ड गाजर का एक्सपोर्ट भी करता है। ताजी गाजर के लिए यूनाइटेड अरब अमीरात, कनाडा और सऊदी अरब और डिहाइड्रेटेड गाजर के लिए यूनाइटेड स्टेट्स बड़े आयातक हैं। अन्य देशों में नेपाल, मेक्सिको, मलेशिया और वियतनाम शामिल हैं।


    ये भी पढ़ें - खुशखबरी! लास्ट मिनट में फ्लाइट टिकट कैंसल करने पर भी मिलेगा 80% तक पैसा वापस, रिफंड के लिए लागू होगा ये रूल

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें