Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, मालिक के पास ₹1884130000000 की दौलत

    अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) भारत की सबसे बड़ी (Indias largest cement company) और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। शेयर बाजार में लिस्टेड इस कंपनी का मार्केट कैप 360982 करोड़ रुपये है। कुमार मंगलम बिड़ला आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन हैं। अल्ट्राटेक के मालिक भी कुमार मंगलम बिड़ला हैं।

    By Ashish Kushwaha Edited By: Ashish Kushwaha Updated: Mon, 04 Aug 2025 05:41 PM (IST)
    Hero Image
    देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी के बारे में बता रहे हैं।

    नई दिल्ली। आज हम आपको देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी के बारे में बता रहे हैं। हम जिस सीमेंट कंपनी की बात करने वाले हैं वजह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी भी है। इसका नाम अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech cement) है। यह शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनी है। अल्ट्राटेक (Ultratech cement Share) का वर्तमान शेयर प्राइस 12,250 रुपये है। वहीं मार्केट 3,60,982 करोड़ रुपये है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल्ट्राटेक सीमेंट मुख्य रूप से दुनिया भर में सीमेंट और सीमेंट से जुड़े उत्पादों के निर्माण और बिक्री का काम करती है। कंपनी चीन को छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। यह भारत की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता के साथ ग्रे सीमेंट उत्पादन क्षमता में 22% हिस्सेदारी रखती है।

    अल्ट्राटेक सीमेंट ब्रांड के तहत साधारण पोर्टलैंड सीमेंट, पोर्टलैंड पॉजोलाना सुपर, पोर्टलैंड पॉजोलाना सीमेंट, कम्पोजिट सीमेंट आदि प्रदान करती है। कंपनी संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और श्रीलंका में सीमेंट का निर्यात करती है। कंपनी बिरला व्हाइट ब्रांड के तहत व्हाइट सीमेंट, वॉल केयर पुट्टी और अन्य उत्पाद मुहैया कराती है।

    जुलाई 2024 में, कंपनी ने मौजूदा प्रमोटर समूह और उसके सहयोगियों से 3,954 करोड़ रुपये में इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में 32.72% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की। इसने जून 2024 में अपने अन्य शेयरधारकों से 1,891 करोड़ रुपये में 22.77% हिस्सेदारी भी हासिल कर ली है।

    नवंबर 2023 में, इसने केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 10.75 एमटीपीए सीमेंट के अधिग्रहण को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य दक्षिण में अपनी क्षेत्रीय बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना है। 

    अल्ट्राटेक सीमेंट के मालिक कौन हैं

    कुमार मंगलम बिड़ला, आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन हैं। अल्ट्राटेक के मालिक भी कुमार मंगलम बिड़ला हैं। यह आदित्य बिड़ला ग्रुप के अंतर्गत आती है। इस ग्रुप के पास एल्युमीनियम कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला कैपिटल में भी हिस्सेदारी है। कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla Net Worth, UltraTech Cement) के दौलत की बात करें तो फोर्ब्स के मुताबिक यह 1,88,413 करोड़ रुपये है।