Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming IPO 2025: निवेश के लिए हो जाएं तैयार, नए साल में खुलेंगे कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 08:00 PM (IST)

    New IPOs 2025 शेयर बाजार में निवेश के लिए स्टॉक के साथ आईपीओ भी काफी अच्छा ऑप्शन है। आईपीओ के जरिये भी निवेशक काफी मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसे में अब आगले साल यानी वर्ष 2025 में भी कई दिग्गज कंपनियों केआईपीओ आ सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि अगले साल किन कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हो सकते हैं।

    Hero Image
    नए साल पर आ सकते हैं कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस साल शेयर बाजार में कई कंपनी के आईपीओ लिस्ट हुए। इन आईपीओ ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अब जल्द ही नया साल यानी 2025 शुरू होने वाला है। इस साल भी कई दिग्गज कंपनियों का आईपीओ लॉन्च होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी आईपीओ में निवेश करते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि साल 2025 में कौन-से आईपीओ लॉन्च हो सकते हैं।

    रिलायंस जियो (Reliance Jio)

    रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो का आईपीओ (Reliance Jio IPO) आ सकता है। आपको बता दें कि सितंबर 2016 में जियो लॉन्च हुआ था। इसके बाद जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में अपना दबदबा कायम कर दिया। लॉन्च के समय जियो ने फ्री वॉयस कॉल और डेटा पैकेस ऑफर किया था। इस ऑफर ने ग्राहकों को आकर्षित किया। आज देश के ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में जियो पॉपुलर है।

    अब निवेशकों की नजर रिलायंस जियो के आईपीओ पर बनी हुई है। निवेशकों को उम्मीद है कि 2025 में कंपनी का आईपीओ खुल सकता है। इस साल जियो ने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी की थी। कंपनी अपना प्रॉफिट बढ़ाने और बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है।

    टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Tata Passenger Electric Mobility)

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) की इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांच टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Tata Passenger Electric Mobility-TPEML) का आईपीओ भी साल 2025 में आ सकता हैं। TPEML की स्थापना 2021 में हुई थी। Ford India को टेकओवर करके टाटा ग्रुप ने इसका नाम TPEML दे दिया। टाटा ग्रुप ने यह टेकओवर ईवी सेक्टर (EV Sector) में विस्तार करने के लिए किया था। टाटा मोटर्स ने TPEML के जरिये कई ई-मॉडल जैसे- Nexon EV and Tiago EV को लॉन्च कर दिया है। भारत के ईवी सेक्टर मार्केट में इन मॉडल की हिस्सेदारी 80 फीसदी है।

    उम्मीद की जा रही है कि TPEML का आईपीओ (TPEML IPO) 1 से 2 मिलियन डॉलर का होगा। इसके अलावा TPEML के शेयर साल 2025 तक लिस्ट हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : अब पंचायतों की होगी चांदी, आय बढ़ाने के लिए नियम बनाने की तैयारी में केंद्र सरकार

    इमेजन मार्केटिंग (Imagine Marketing-boAt)

    इमेजन मार्केटिंग को अधिकतर लोग boAt के नाम से जानते हैं। यह टेक गैजेट की कपंनी है। इसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी। यह कंपनी स्मार्टवॉच, ईयरफोन और वायरलैस स्पीकर बनाती है। माना जा रहा है कि साल 2025 में boAt का आईपीओ आ सकता है। यह आईपीओ 1.5 से 2 मिलियन डॉलर का हो सकता है।

    कंपनी ने साल 2022 में ड्राफ्ट पेपर फाइल किया था। ड्राफ्ट पेपर के अनुसार कंपनी 2000 करोड़ रुपये आईपीओ जारी कर रही थी। इसमें 900 करोड़ फ्रेश इश्यू और 1,100 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल शेयर थे।

    यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price: चुनावी नतीजों के बीच जारी हुआ आज के लिए तेल के दाम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट