Gold Silver Price: दिवाली के बाद क्या है सोने का भाव, आपके शहर में कितनी है 24 कैरेट की कीमत?
कल यानी 20 अक्टूबर को देशभर में धूमधाम से दिवाली उत्सव मनाया गया। आज भी कई शहरों में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं कुछ शहरों में आज के दिन गोवर्धन पूजा होगी। ये समय सोना (21 October Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं आपके शहर में सोने और चांदी का क्या भाव है?

दिवाली के बाद सोने का नया भाव: जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
नई दिल्ली। कल की तरह आज भी देश के कई शहरों में दिवाली उत्सव मनाया जाएगा। ये त्योहार साल का सबसे बड़ा उत्सव होता है। दिवाली के समय सोना (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) खरीदना काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इस समय सोने और चांदी की मांग बढ़ने लगी है।
आइए जानते हैं कि 21 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी का भाव कितना है?
कितना है सोने का भाव?
IBJA में कल शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 127,633 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 116,912 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 95,725 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कितनी है चांदी की कीमत?
अगर चांदी की बात करें तो 20 अक्टूबर शाम को 1 किलो चांदी का भाव 163,050 रुपये चल रहा है। इससे पहले 17 अक्टूबर की शाम चांदी की कीमत 169,230 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई थी।
अलग-अलग शहरों में कितना है दाम?
शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
पटना | ₹130,550 | ₹158,130 |
जयपुर | ₹130,600 | ₹158,190 |
कानपुर | ₹130,650 | ₹158,250 |
लखनऊ | ₹130,650 | ₹158,250 |
भोपाल | ₹130,760 | ₹158,380 |
इंदौर | ₹130,760 | ₹158,380 |
चंडीगढ़ | ₹130,620 | ₹158,210 |
रायपुर | ₹130,570 | ₹158,150 |
पटना में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 130,550 रुपये चल रहा है। भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 130,760 रुपये चल रही है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी का भाव सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 158,130 रुपये चल रही है। इंदौर और भोपाल में चांदी का दाम 158.380 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।