LPG Cylinder Price Cut: कमर्शियल सिलेंडर 33.50 रुपए सस्ता हुआ, जानें घरेलू सिलेंडर में मिली कितनी राहत?
Commercial LPG cylinder 33.50 रुपए सस्ता हो गया है। नई कीमतें शुक्रवार यानी 1 जुलाई से लागू होंगी। दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1631.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1665 रुपए थी। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया गया है।

नई दिल्ली| देश की बड़ी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है। कमर्शियल सिलेंडर (commercial LPG cylinder price reduction) 33.50 रुपए सस्ता हो गया है। नई कीमतें शुक्रवार यानी 1 जुलाई से लागू होंगी। दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1631.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1665 रुपए थी।
ये लगातार दूसरा महीना है, जब कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया गया है। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में एलपीजी की कीमतों में गिरावट की वजह से ये राहत मिली है।
कैसे तय होती हैं सिलेडंर की कीमतें?
हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है। दरअसल, हर महीने तेल कंपनियां पिछले महीने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत और अन्य खर्चों को देखकर LPG की बेसिक कीमत तय करती हैं।
इसके बाद इसमें टैक्स, ट्रांसपोर्ट खर्च और डीलर का कमीशन जोड़कर ग्राहक के लिए फाइनल कीमत तय की जाती है। अगर सिलेंडर सब्सिडी वाला है, तो सरकार बाकी पैसे का बोझ उठाती है। लेकिन गैर-सब्सिडी सिलेंडर की पूरी कीमत ग्राहक को खुद चुकानी पड़ती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।