Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    9 महीने पहले सिर्फ 5 पैसे घटे थे पेट्रोल-डीजल के दाम, पर अब होगी बड़ी कटौती? आया पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा बयान!

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 08:53 PM (IST)

    पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार यदि कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर रहती है तो अगले 2-3 महीनों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम (petrol diesel price cut) हो सकते हैं। उन्होंने यह बात ऊर्जा वार्ता 2025 में कही। पिछली बार कीमतें 9 महीने पहले घटी थीं। मंत्री ने ईरान-इजराइल तनाव जैसे भू-राजनीतिक घटनाओं से स्थिति बदलने की संभावना जताई।

    Hero Image
    पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं।

    नई दिल्ली। क्या देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं। यह चर्चा बड़ी तेजी से हो रही है। इसके पीछे वजह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान है। बयान के मुताबिक यदि कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक 65 डॉलर प्रति बैरल पर बनी रहीं तो उम्मीद है कि अगले 2-3 महीनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हो। उन्होंने ये बात दिल्ली में चल रही ‘ऊर्जा वार्ता 2025’ में कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    9 महीने पहले 5 पैसे कम हुए थे पेट्रोल-डीजल के दाम

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछली बार 9 महीने पहले घटी थी। अभी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.77 रुपये है। वहीं डीजल का दाम 87.67 है। इसके पहले 29 अक्टूबर 2024 को पेट्रोल का दाम 94.72 रुपये था। वहीं डीजल का दाम 87.62 रुपये था। तब पेट्रोल-डीजल में 5 पैसे की कमी की गई थी। 

    ईरान-इजराइल तनाव पर स्थिति बदल सकती है

    पेट्रोलियम मंत्री पेट्रोल-डीजल के कम दाम पर भी कहा कि यह स्थिर स्थिति पर तय होगा। यदि कोई बड़ा भू-राजनीतिक घटना, जैसे ईरान-इजराइल तनाव होता है, तो स्थिति बदल सकती है। 

    तेल की कीमतें हाल 65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों मुनाफा बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम घटाकर जनता को राहत दे सकते हैं।

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का  ने कहा है कि अगर मौजूदा वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे और कच्चे तेल की कीमतें मौजूदा 65 डॉलर के आसपास बनी रहीं तो तीन-चार महीनों में देश में पेट्रोलियम उत्पादों की खुदरा कीमतों में कमी आ सकती है।

    comedy show banner