Silver Price Crash: धड़ाम हुई चांदी, लगभग 2000 रुपये गिरा दाम; आगे कितनी पहुंचेगी कीमत?
8 दिसंबर, सोमवार को चांदी में जोरदार गिरावट (Silver Price Crash) दर्ज की गई है। सुबह 10 बजे ही चांदी (Silver Price Today) लगभग 2000 रुपये प्रति किलो ग ...और पढ़ें
-1765173036915.webp)
नई दिल्ली। 8 दिसंबर को चांदी में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। सुबह 10 बजे के करीब चांदी में लगभग 2000 रुपये प्रति किलो गिर चुकी है। बीते हफ्ते भी चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा था। इस साल के अंत तक चांदी का भाव 1,80,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुका है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 10.30 बजे करीब एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 182,050 रुपये पहुंच गई है। इसमें 1358 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 180,974 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 182,155 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में कितनी है चांदी की कीमत
| शहर | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹181,330 |
| जयपुर | ₹181,400 |
| कानपुर | ₹181,480 |
| लखनऊ | ₹181,480 |
| भोपाल | ₹181,630 |
| इंदौर | ₹181,630 |
| चंडीगढ़ | ₹181,440 |
| रायपुर | ₹181,360 |
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार आज 8 दिसंबर को पटना में चांदी सबसे सस्ती है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 181,330 रुपये दर्ज किया गया है। इसके अलावा सबसे महंगी चांदी आज भोपाल और इंदौर में मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 181.630 रुपये दर्ज किया गया है।
आइए जानते हैं कि आज देशभर में सोने का भाव कितना चल रहा है?
Gold Rates Today: कितना है सोने का भाव
सुबह 10.30 बजे करीब एमसीएक्स में सोने की कीमत 130,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसमें 88 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल है। सोने ने अब तक 130,233 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 130,617 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।