सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Silver Price Hike: चांदी की ऐतिहासिक छलांग, दिनभर में ₹16000 महंगी; ₹3 लाख से बस इतने कदम दूर!

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 07:27 PM (IST)

    Silver Price Hike Today: बुधवार, 14 जनवरी को चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल आया। MCX पर यह ₹2.91 लाख प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Silver Price Hike: चांदी की ऐतिहासिक छलांग, दिनभर में 16000 रुपये महंगी; ₹3 लाख से बस इतने कदम दूर!

    Silver Price Hike Today: आज चांदी की कीमतों ने ऐसा उछाल मारा कि निवेशकों से लेकर आम खरीदार तक हैरान रह गए। बुधवार, 14 जनवरी को चांदी की कीमतों में एक बार फिर तूफानी तेजी दिखी और दिन भर में 16000 रुपए तक महंगी हो गई। इसी के साथ चांदी 3 लाख रुपए की ऐतिहासिक दहलीज पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर चांदी ने 2.91 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) के साथ अपना ऑल टाइम हाई के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया। जबकि IBJA पर चांदी की कीमतों में 14,700 रुपए से ज्यादा का उछाल (silver price hike) देखने को मिला।

    सिल्वर को ₹10 हजार बढ़ने में लगे कितने दिन?

    रुपए प्रति किलोग्राम तारीख कितने दिन लगे
    12,000 17 नवंबर 2005 ----
    20,000 18 अप्रैल 2006 152 दिन
    30,000 26 अगस्त 2010 1591 दिन
    40,000 10 नवंबर 2010 76 दिन
    50,000 24 फरवरी 2011 106 दिन
    60,000 9 अप्रैल 2011 44 दिन
    70,000 23 अप्रैल 2011 14 दिन
    80,000 4 अप्रैल 2024 4730
    90,000 17 मई 2024 43 दिन
    1,00,000 22 अक्टूबर 2024 158 दिन
    1,10,000 11 जुलाई 2025 262 दिन
    1,20,000 29 अगस्त 2025 49 दिन
    1,30,000 16 सितंबर 2025 18 दिन
    1,40,000 26 सितंबर 2025 10 दिन
    1,50,000 8 अक्टूबर 2025 12 दिन
    1,60,000 14 अक्टूबर 2025 6 दिन
    1,70,000 17 अक्टूबर 2025 6 दिन
    1,80,000 1 दिसंबर 2025 45 दिन
    1,90,000 11 दिसंबर 2025 10 दिन
    2,00,000 12 दिसंबर 2025 1 दिन
    2,10,000 22 दिसंबर 2025 10 दिन
    2,20,000 24 दिसंबर 2025 2 दिन
    2,30,000 26 दिसंबर 2025 2 दिन
    2,50,000 29 दिसंबर 2025 3 दिन
    2,60,000 12 जनवरी 2025 14 दिन
    2,70,000 13 जनवरी 2026 1 दिन
    2,80,000 14 जनवरी 2026 1 दिन
    2,90,000 14 जनवरी 2026 1 दिन

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मंगलवार को चांदी 2,75,187 रुपए पर क्लोज हुई थी।

    MCX पर क्या हैं चांदी के ताजा रेट? (Silver Price MCX)

    बुधवार को MCX पर चांदी ने ₹2,91,270 प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई (silver all time high) छू लिया। दिनभर में करीब 5.79% की तेजी आई और कीमतों में ₹15,928 तक का उछाल (silver rate hike) दर्ज हुआ। खबर लिखे जाने तक चांदी ₹2,91,115 प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर ट्रेड कर रही थी। दिन का लो लेवल ₹2,80,555 रहा, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में क्लोजिंग ₹2,75,187 पर थी। यानी 24 घंटे से भी कम समय में कीमतें आसमान छू गईं।

    यह भी पढ़ें- Gold Price Prediction: सोने पर सबसे बड़ी चेतावनी, 160000 रुपये तक जाएगा भाव; किस कंपनी के CEO ने की भविष्याणी?

    IBJA पर कहां पहुंची चांदी? (Silver Price IBJA)


    दूसरी तरफ IBJA पर भी चांदी की चाल कम आक्रामक नहीं रही। यहां कीमतों में ₹15,770 का उछाल आया और भाव ₹2,77,512 प्रति किलो पहुंच गया। मंगलवार को यही कीमत ₹2,62,742 थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि IBJA दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे रेट जारी करता है, और ये आंकड़े बुधवार शाम 5 बजे के हैं।

    एक महीने में कितनी महंगी हुई चांदी?

    अगर पिछले एक महीने का हिसाब देखें तो चांदी की तेजी और चौंकाने वाली है। 15 दिसंबर 2025 को IBJA पर चांदी ₹1,93,417 प्रति किलो थी, जो 14 जनवरी 2026 तक बढ़कर ₹2,77,512 हो गई। यानी सिर्फ एक महीने में ₹84,095 की बढ़त—ऐसा उछाल सालों बाद देखने को मिला है।

    चांदी में क्यों आ रही तेजी? (Silver Prcei Hike Reason)

    बाजार जानकारों के मुताबिक चांदी में यह उछाल कई वजहों से आया। एक तरफ इंडस्ट्रियल डिमांड तेज हुई है। खासतौर पर सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में चांदी की खपत बढ़ी है। दूसरी तरफ वैश्विक बाजारों में डॉलर की कमजोरी, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की तलाश ने भी चांदी को सपोर्ट दिया। इसके अलावा घरेलू बाजार में सट्टेबाजी और फंड्स की मजबूत खरीदारी ने आग में घी डालने का काम किया।

    Source- MCX & IBJA