SIP Calculation: हर महीने 4000 रुपये की एसआईपी से 15 साल बाद कितना बनेगा फंड, देखें कैलकुलेशन
म्यूचुअल फंड में आज निवेश के लिए हर कोई एसआईपी का ही चयन करता है। आप एसआईपी के जरिए 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसलिए इसमें जाने वाली निवेश राशि आपके महीने के बजट पर प्रभाव नहीं डालती। आज हम जानेंगे कि हर महीने 4000 रुपये की एसआईपी से 15 साल बाद कितना फंड बनकर तैयार होगा?

नई दिल्ली। एसआईपी के जरिए आप छोटी किस्तों से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आज ज्यादातर लोग म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए एसआईपी का ही चयन करते हैं। अगर आप भी एसआईपी करने का विचार कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का हो सकता है।
आज हम एसआईपी कैलकुलेशन की मदद से समझेंगे कि हर महीने 4000 रुपये की एसआईपी से 15 साल बाद कितना फंड बनकर तैयार होगा?
कैलकुलेशन
अगर कोई हर महीने 4000 रुपये की एसआईपी करता है, तो 15 साल बाद उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 20,18,000 रुपये मिलेंगे। वहीं इन 15 सालों में आपका मूलधन 7,20,000 रुपये होगा।
हमने एसआईपी कैलकुलेशन तो समझ ली, लेकिन अक्सर हम म्यूचुअल फंड में इसलिए निवेश नहीं करते, क्योंकि हम किसी भी फंड को चुनने में असमर्थ हो जाते हैं। हमने नीचे कुछ ऐसे मिड कैप फंड की लिस्ट दी है, जिसने तीन साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है।
| नाम | AUM | 3 साल का रिटर्न | एक्सपेंस रेश्यो (%) |
| इन्वेस्को इंडिया मिडकैप फंड | 8518.358 | 30.10701136 | 0.54 |
| मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड | 34748.89 | 27.61342496 | 0.71 |
| HDFC मिडकैप फंड | 83104.83 | 27.28125227 | 0.72 |
| WOC मिडकैप फंड | 3731.426 | 27.15388501 | 0.47 |
| एडलवाइस मिड कैप फंड | 11731.01 | 26.76391549 | 0.38 |
हालांकि किसी भी फंड का चयन सिर्फ रिटर्न को देखकर न करें। आपको रिस्क फैक्टर्स, एक्सपेंस रेश्यो और एग्जिट लोड इन सब पर भी ध्यान देना होगा।
हमने मिड कैप फंड के बारे में बेहतर जानने के लिए यूटीआई एएमसी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और फंड मैनेजर विशाल चोपड़ा से बातचीत की है।
मिड कैप फंड के बारे में सुनते वक्त हर निवेशक के मन में आएगा कि मिड कैप फंड बाकी फंड से अलग कैसे है?
मिड कैप फंड आपको एक स्थिर रिटर्न दे सकते हैं। इसमें ज्यादा बड़ी या छोटी कंपनियां शामिल होती। इनमे ऐसी कंपनियां होती है, जो धीरे-धीरे ग्रोथ कर रही है, इसलिए इनका रेवेन्यू भी अच्छा बढ़ता रहता है। वहीं स्मॉल कैप फंड की तरह इनमें जोखिम होने के चांस भी कम होते हैं। इस तरह से ये अच्छे ग्रोथ के साथ आपके पोर्टफोलियो में कम रिस्क जोड़ती है।
हालांकि ये बात ध्यान देने वाली है कि इसमें लार्ज कैप से ज्यादा रिस्क होगा। इसलिए अगला सवाल रिस्क को लेकर है।
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।