Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPI के कितने ट्रांजैक्शन की होती है लिमिट, क्या इससे ज्यादा कर लिए तो कटेगा मोटा चार्ज?

    आजकल UPI पेमेंट (UPI transaction limits) का सबसे बड़ा सहारा बन गया है। सामान्य तौर पर UPI से कोई भी व्यक्ति एक दिन में ₹1 लाख तक का लेन-देन कर सकता है। कुछ बैंकों ने संख्या पर भी रोक लगाई है। टैक्स पेमेंट IPO RBI रिटेल डायरेक्ट एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स और हॉस्पिटल्स के लिए ₹5 लाख/दिन तक की लिमिट है।

    By Ashish Kushwaha Edited By: Ashish Kushwaha Updated: Wed, 20 Aug 2025 06:55 PM (IST)
    Hero Image
    UPI से दिन में आखिर कितने लेन-देन किए जा सकते हैं और कितनी रकम तक?

    नई दिल्ली। आजकल हमारे डेली के पमेंट में UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) सबसे बड़ा सहारा बन गया है। चाहे दुकान पर चाय के पैसे हों या ऑनलाइन शॉपिंग, सब कुछ UPI से चुटकियों में हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि UPI से दिन में आखिर कितने लेन-देन (UPI transaction limits) किए जा सकते हैं और कितनी रकम तक? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: सरकारी खर्च और निर्यात से भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी, 6.7% वृद्धि का अनुमान

    एक दिन में अधिकतम लिमिट कितनी है?

    सामान्य तौर पर, UPI से कोई भी व्यक्ति एक दिन में ₹1 लाख तक ट्रांजैक्शन कर सकता है। यह लिमिट P2P (पर्सन टू पर्सन) यानी किसी को पैसे भेजने और P2M (पर्सन टू मर्चेंट) यानी दुकानदार/व्यापारी को पैसे देने दोनों पर लागू होती है। हालांकि इससे ज्यादा करने पर चार्ज कटेगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि जब हम लिमिट से ज्यादा ट्रैजैक्शन कर लेंगे तो उससे आगे प्रोससे अपने आप रुक जाएगी।

    क्या ट्रांजैक्शन की संख्या पर भी लिमिट है?

    कुछ बैंकों ने संख्या पर भी रोक लगाई है। SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) की वेबसाइट के मुताबिक वह अपने ग्राहकों को एक दिन में अधिकतम 20 ट्रांजैक्शन की अनुमति देता है, लेकिन यह केवल P2P ट्रांसफर पर लागू है। वहीं P2M पेमेंट्स (जैसे शॉपिंग, बिल पेमेंट) पर कोई सीमा नहीं है। HDFC बैंक ने भी यही नियम रखा है। यानी ₹1 लाख या 20 ट्रांजैक्शन, इनमें से जो पहले पूरा हो जाए।

    कहां ₹1 लाख से ज्यादा पेमेंट कर सकते हैं?

    कुछ कैटेगरीज में RBI ने ज्यादा लिमिट दी है। टैक्स पेमेंट, IPO, RBI रिटेल डायरेक्ट, एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स और हॉस्पिटल्स के लिए ₹5 लाख/दिन है। क्रेडिट कार्ड पेमेंट, लोन रिपेमेंट, इंश्योरेंस, कैपिटल मार्केट और फॉरेन रेमिटेंस पर ₹2 लाख/दिन है।

     नए यूजर्स के लिए नियम

    अगर आप HDFC जैसे बैंक में नए UPI यूजर हैं तो "कूलिंग ऑफ पीरियड" लागू होता है। वहीं एंड्रॉयड यूजर्स पहले 24 घंटे में केवल ₹5,000 तक भेज सकते हैं। iPhone यूजर्स पर यह लिमिट पहले 72 घंटे तक रहती है।

    UPI Lite की लिमिट

    छोटे-छोटे पेमेंट्स के लिए UPI Lite आता है। जिसमें एक बार में ₹1,000 तक भेज सकते हैं। दिनभर में वॉलेट में ₹4,000 तक जोड़ सकते हैं। इसमें किसी भी समय वॉलेट की अधिकतम क्षमता ₹5,000 रहेगी।

     UPI123Pay की लिमिट

    जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, उनके लिए UPI123Pay है। यहां हर ट्रांजैक्शन की सीमा ₹10,000 है। यह पेमेंट IVR कॉल, मिस्ड कॉल, फीचर फोन ऐप या साउंड-बेस्ड तकनीक से किया जा सकता है।

    Source: SBI