Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPO News: Gift City में आएगा भारत का पहला आईपीओ, इस तारीख को लेगा एंट्री; क्या आप कर सकते हैं निवेश?

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 12:28 PM (IST)

    Gift City गुजरात में स्थित एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां घरेलू और विदेशी निवेशक इंटरनेशनल स्टॉक सिक्योरिटी बॉन्ड पर पैसा लगा सकते हैं। इसी प्लेटफार्म में पहली बार भारतीय कंपनी की एंट्री हो रही है। ये खुद में ही इतिहास रचने जैसा है। आईपीओ के बारे में जानने के साथ ये भी देखेंगे कि Gift City में पैसा लगाने के क्या फायदे और नुकसान है।

    Hero Image
    भारतीय कंपनी जल्द करेगी गिफ्ट सिटी में आईपीओ लॉन्च!

     नई दिल्ली। गिफ सिटी में जल्द भारतीय कंपनी एंट्री लेने जा रही है। ये काफी ऐतिहासिक होने वाला है। आमतौर पर गुजरात में स्थित Gift City के जरिए विदेशी स्टॉक और सिक्योरिटी, बॉन्ड में ही पैसा लगाया जाता था। अब इन विदेशियों कंपनी के साथ भारतीय कंपनी भी बराबर की टक्कर देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन-सी विदेशी कंपनी लेगी एंट्री?

    • XED लिमिटेड कंपनी 2018 में रजिस्टर्ड हुई थी।
    • इस कंपनी का एग्जीक्यूटिव एजुकेशन (Executive Education) में बड़ा नाम है।
    • इसका हेडकॉटर (Headquarter) मुंबई में स्थित है।
    • कंपनी आईपीओ जारी कर 12 मिलियन डॉलर जुटाने का प्लान बना रही है।

    कब आएगा Gift City IPO?

    अब उस सवाल का जवाब जान लेते हैं, जिसका सभी को इंतजार है। यही की Gift City में ये IPO कब एंट्री लेने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये आईपीओ 10 से 28 अक्टूबर के बीच एंट्री ले सकता है।

    क्या आप कर सकते हैं निवेश?

    आपको बता दें कि इस भारतीय कंपनी में भारतवासी निवेश नहीं कर पाएंगे। ये सिर्फ विदेशी निवेशकों के लिए होने वाला है। हालांकि गिफ्ट सिटी में जो विदेशी कंपनियां है, उनमें आप निवेश कर सकते हैं। 

    अब जानते हैं कि Gift City में पैसा लगाने के क्या फायदे और नुकसान है-

    क्या है फायदा और नुकसान?

    फायदा

    आपको इसमें कोई कैपिटल टैक्स, एसटीटी, सीटीटी या स्टेप ड्यूटी नहीं देना होगा।

    अगर आप विदेशी निवेशक है, तो आपको IFSC इनकम के लिए आईटीआर फाइलिंग की जरूरत नहीं।

    वहीं NRIs को डिविडेंड पर 10 फीसदी टैक्स देना होगा।

    NRIs को अगर आईपीओ से मुनाफा होता है, तो वे अपने देश में टैक्स के पात्र होंगे।

    नुकसान

    इस आईपीओ में जोखिम ज्यादा हो सकता है।

    गिफ्ट सिटी में आपको लिमिटेड आईपीओ मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- IPO News: हफ्ते भर बाद खुलेगा सफाई, रिपेयर और सलून सर्विस देने वाली कंपनी का आईपीओ, GMP अभी से पहुंचा इतना

    (डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    " आप अपने आईपीओ से जुड़े सवाल हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    comedy show banner
    comedy show banner