Is Today Stock Market Open: क्या 25 अक्टूबर को शेयर बाजार खुला है? NSE-BSE पर ट्रेडिंग होगी या नहीं; चेक करें
Is Today Stock Market Open: दीवाली के सप्ताह में शेयर बाजार के खुलने और बंद होने को लेकर निवेशकों में भ्रम है। इस सप्ताह के अंतिम दिन, शनिवार 25 अक्टूबर को बाजार बंद रहेगा। एनएसई सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है, लेकिन शनिवार और रविवार को बंद रहता है। इस वर्ष, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा।
-1761356873643.webp)
नई दिल्ली। Is Today Stock Market Open: दीवाली के सप्ताह में शेयर बाजार किस दिन खुला रहेगा और किस दिन बंद रहेगा। इस बात को लेकर निवेशकों के मन में बहुत ही कन्फ्यूजन रही है। दीवाली का सप्ताह अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में आज शनिवार 25 अक्टूबर के दिन शेयर बाजार बंद है या नहीं, इसे लेकर भी निवेशकों के मन में कन्फ्यूजन है। आइए आपकी कन्फ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं कि आज शेयर बाजार बंद रहेगा या नहीं।
इससे पहले भारतीय इक्विटी मार्केट बुधवार, 22 अक्टूबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के लिए बंद थे। यह त्योहार खुशहाली और नई शुरुआत का जश्न मनाता है। BSE और NSE दोनों में गुरुवार, 23 अक्टूबर को नॉर्मल ट्रेडिंग फिर से शुरू हुई थी। 24 अक्टूबर को भी बाजार खुला था। 21 अक्टूबर को दीवाली के मौके पर भी बाजार बंद था लेकिन एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी, जिसके लिए बाजार खुला था।
Is Today Stock Market Open: आज खुला या बंद रहेगा बाजार?
NSE या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज हफ्ते के दिनों में सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है और शनिवार और रविवार को बंद रहता है। और आज शनिवार होने की वजह से शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। आज साप्ताहिक छुट्टी है। इसलिए NSE-BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी। इस साल शेयर बाजार में सिर्फ दो और छुट्टियां बाकी हैं। एक गुरु नानक जयंती के लिए 05 नवंबर को और दूसरी क्रिसमस के लिए 25 दिसंबर को।
| Share Market Holiday Calendear 2025 | |||
| क्रमांक | तारीख | दिन | छुट्टी |
| 1 | 26 फरवरी 2025 | बुधवार | महाशिवरात्रि |
| 2 | 14 मार्च 2025 | शुक्रवार | होली |
| 3 | 31 मार्च 2025 | सोमवार | ईद-उल-फ़ित्र (रमज़ान ईद) |
| 4 | 10 अप्रैल 2025 | गुरुवार | श्री महावीर जयंती |
| 5 | 14 अप्रैल 2025 | सोमवार | डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती |
| 6 | 18 अप्रैल 2025 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| 7 | 1 मई 2025 | गुरुवार | महाराष्ट्र दिवस |
| 8 | 15 अगस्त 2025 | शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 9 | 27 अगस्त 2025 | बुधवार | गणेश चतुर्थी |
| 10 | 2 अक्टूबर 2025 | गुरुवार | महात्मा गांधी जयंती/दशहरा |
| 11 | 21 अक्टूबर 2025 | मंगलवार | दिवाली लक्ष्मी पूजन* |
| 12 | 22 अक्टूबर 2025 | बुधवार | बलिप्रतिपदा |
| 13 | 5 नवंबर 2025 | बुधवार | प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव |
| 14 | 25 दिसंबर 2025 | गुरुवार | क्रिसमस |
भारत में दिवाली का जश्न अलग-अलग राज्यों में पांच से छह दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। चूंकि कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को पड़ रही थी, इसलिए कई राज्यों में दिवाली इसी दिन मनाई गई। हालांकि, कुछ राज्यों में, क्षेत्रीय कैलेंडर के अनुसार दिवाली की छुट्टी 21 अक्टूबर को मनाई गई। महाराष्ट्र में दीपावली का त्योहार 21 को मनाया गया था, इस कारण शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर को हुई थी।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार और IPO को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।