Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asia Cup 2025: Sanju Samson के निशाने पर MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, बस एक मौका और बन जाएंगे ‘नंबर-1’

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 05:04 PM (IST)

    Sanju Samson Asia Cup T20 एशिया कप 2025 में संजू सैमसन की प्लेइंग XI में जगह को लेकर बहस जारी है। रवि शास्त्री का मानना है कि संजू ओपनिंग के लिए सबसे बेहतर हैं। अगर संजू को खेलने का मौका मिलता है तो उनकी नजरें बतौर विकेटकीपर एमएस धोनी के टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होंगी।

    Hero Image
    Sanju Samson को मिला Ravi Shastri का साथ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanju Samson on MS Dhoni Record: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की स्क्वॉड घोषित होने के बाद से एक बड़ा सवाल लगातार चर्चा में है। क्या शुभमन गिल के उप-कप्तान बनने के बाद टीम में वापसी से क्या संजू सैमसन को प्लेइंग XI से बाहर होना पड़ेगा? इस पर दिग्गज अपनी-अपनी राय देने में लगे हैं। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का कहना है कि संजू सैमसन ओपनिंग के लिए परफेक्ट हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanju Samson को मिला Ravi Shastri का साथ

    दरअसल, एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। इस मैच से पहले असली बहस इस बात पर है कि टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी कौन होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि गिल की वापसी के साथ भारत को अपने भरोसेमंद टॉप ऑर्डर में बदलाव करना पड़ सकता है।

    गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान 5 मैचों में 754 रन बनाए और वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टी20 में भी वह गुजरात टाइटंस के लिए एक भरोसेमंद ओपनर साबित हुए हैं। ऐसे में कई लोग मानते हैं कि गिल को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए।

    वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का मानना है कि सैमसन को ओपनिंग से नहीं हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैमसन तब सबसे खतरनाक होते हैं जब वह ओपनिंग करते हैं। अगर वह सेट हो जाएं, तो अकेले ही मैच जिता सकते हैं। उन्हें टॉप पर ही खेलना चाहिए।

    संजू के निशाने पर धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

    अगर संजू सैमसन (Sanju Samson eyes on MS Dhoni Record) को एशिया कप के लिए भारत की प्लेइंग-11 में जगह मिलती हैं तो उनकी नजरें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का टी20I का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी।

    टी20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय विकेटकीपर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम हैं, जिन्होंने कुल 52 छक्के लगाए हैं। वहीं, संजू के नाम अभी 36 सिक्स दर्ज हैं। ऐसे में उनकी नजरें 17 सिक्स और लगाकर धोनी को पछाड़ने में होगी।

    टी20I में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले विकेटकीपर

    1. एमएस धोनी- 52 सिक्स

    2. संजू सैमसन- 36 सिक्स

    3. ऋषभ पंत-35 सिक्स

    4.ईशान किशन- 17 सिक्स

    5. केएल राहुल-12 सिक्स

    6.दिनेश कार्तिक- 4 सिक्स

    7. जितेश शर्मा- 4 सिक्स

    यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच में कौन होंगे अंपायर? ACC ने जारी की ऑफिसियल की पूरी लिस्‍ट

    यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की ये 'आदत' भारत के लिए चिंता की बात, कहीं हाथ से फिसल न जाए एशिया कप का खिताब