दिनेश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका जाकर तोड़ा एमएस धोनी का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1
एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक दोनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन फिर भी दोनों के बीच रनों का बादशाह बनने की जंग जारी है। दिनेश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका की एसए20 लीग में खेलते हुए एमएस धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। धोनी को पछाड़ अब कार्तिक ने नंबर-1 की कुर्सी हथिया ली है।

स्पोर्टस् डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल आईपीएल के बाद इंटरनेशनल और भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिनश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका में एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिनेश कार्तिक एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 27 जनवरी को डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी को पीछे छोड़ा।
कार्तिक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। कार्तिक को धोनी से आगे निकलने के लिए सिर्फ तीन रनों की जरूरत थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 15 गेंदों पर 21 रन बना धोनी को पीछे कर दिया। इस पारी के दौरान उन्होंने दो छक्के मारे।
हो गए इतने रन
कार्तिक के अब 361 टी20 पारियों में 7451 रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.99 का रहा है और स्ट्राइक रेट 136.84 का। टी20 करियर में फ्रेंचाइजी और इंटरनेशनल क्रिकेट के मैच शामिल हैं जिनमें कार्तिक ने 34 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं धोनी ने 342 पारियों में 7432 रन बनाए हैं। धोनी का औसत 38.11 का रहा है। वहीं स्ट्राइक रेट 135.64 का।
धोनी भी साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अब वह सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाया है। हालांकि, पिछले साल उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को कमान सौंपी थी।
He came, he did his job, he left.
— Dinesh Karthik Fan Club (@DKFANFOREVER) January 27, 2025
✨
He still retains all his master strokes 🩷 💕
A sparkling cameo from Dinesh Karthik comes to an end after he edges one to De Kock 👏🏻👏🏻👏🏻
Very well played sir 🔥🔥🔥
ALL HAIL DK!!!! #PRvDSG #SA20 pic.twitter.com/YCzA1WhcWK
धोनी के पास मौका
कार्तिक बेशक इस समय धोनी से आगे निकल गए हों, लेकिन धोनी के पास मौका है कि वह कार्तिक को पछाड़ एक बार फिर नंबर-1 की कुर्सी हासिल करें। धोनी आईपीएल-2025 में भी खेलते हुए नजर आएंगे। इस लीग में वह कार्तिक को पीछे कर दोबारा नंबर-1 बन सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।