Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asia Cup 2025: टूर्नामेंट से पहले बदली गई टाइमिंग, अब भारतीय समयानुसार इतने बजे शुरू होंगे मुकाबले

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 03:08 PM (IST)

    एशिया कप 2025 का 9 सितंबर से आगाज होगा। 28 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइलन खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच यूएई में खेले जाने हैं। 8 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में बड़ा बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मुकाबलों के टाइम में बदलाव किया गया है। अब मैच तय समय से 30 मिनट बाद से शुरू होंगे।

    Hero Image
    9 सितंबर से शुरू हो रहा एशिया कप 2025। इमेज- एक्‍स

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 की 9 सितंबर से शुरुआत होने जा रही है। 28 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइलन खेला जाएगा। लीग के सभी मैच यूएई में खेले जाने हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के कारण इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। 8 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में बड़ा बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मुकाबलों के टाइम में बदलाव किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    8 बजे शुरू होंगे मुकाबले

    क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप के शाम के मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार 6.30 बजे) शुरू होंगे। संयुक्त अरब अमीरात में गर्मी को देखते हुए ऐसा किया गया है। प्रसारणकर्ता से अनुरोध किया गया था और लगता है कि उन्होंने इस पर सहमति दे दी है। पहले ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होने वाले थे।

    1 डबल हेडर होगा

    एशिया कप 2025 में 8 टीमों के बीच 19 मैच खेले जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार फाइनल समेत 18 मुकाबलो का समय बदला गया है। सितंबर में जब टूर्नामेंट खेला जाएगा, तब दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और देर शाम तक ऐसे ही रहने की उम्मीद है।

    टूर्नामेंट में इकलौता डबल हेडर मैच 15‍ सितंबर को खेला जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात बनाम ओमान की टक्‍कर दिन में होगी वहीं श्रीलंका बनाम हांगकांग का मुकाबला शाम को होगा। ऐसे में यूएई और ओमान के बीच होने वाले मैच का समय नहीं बदला है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें- 1 बॉल पर 13 रन, Sanju Samson ने एशिया कप से पहले किया अनोखा कारनामा, Video हुआ सुपरहिट

    भारत का शेड्यूल

    • 10 सितंबर, भारत बनाम यूएई
    • 14 सितंबर, भारत बनाम पाकिस्तान
    • 19 सितंबर, भारत बनाम ओमान

    एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल

    • 9 सितंबर: अफगानिस्‍तान बनाम हांगकांग
    • 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
    • 11 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम हांगकांग
    • 12 सितंबर: पाकिस्‍तान बनाम ओमान
    • 13 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका
    • 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्‍तान
    • 15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग
    • 15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान
    • 16 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम अफगानिस्‍तान
    • 17 सितंबर: पाकिस्‍तान बनाम यूएई
    • 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्‍तान
    • 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान

    सुपर फोर का शेड्यूल

    • 20 सितंबर, बी1 बनाम बी2
    • 21 सितंबर, ए1 बनाम ए2 
    • 23 सितंबर, ए2 बनाम बी1
    • 24 सितंबर, ए1 बनाम बी2
    • 25 सितंबर, ए2 बनाम बी2
    • 26 सितंबर, ए1 बनाम बी1
    • 28 सितंबर, फाइनल

    एशिया कप की विनर टीम

    • साल 1984: भारतीय टीम
    • साल 1986: श्रीलंका टीम
    • साल 1988: भारतीय टीम
    • साल 1990-91: भारतीय टीम
    • साल 1995: भारतीय टीम
    • साल 1997: श्रीलंका टीम
    • साल 2000: पाकिस्तान टीम
    • साल 2004: श्रीलंका टीम
    • साल 2008: श्रीलंका टीम
    • साल 2010: भारतीय टीम
    • साल 2012: पाकिस्तान टीम
    • साल 2014: श्रीलंका टीम
    • साल 2016: भारतीय टीम
    • साल 2018: भारतीय टीम
    • साल 2022: श्रीलंका टीम
    • साल 2023: भारतीय टीम

    यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: कब दुबई पहुंचेगी भारतीय टीम? डेट का हुआ खुलासा; इस दिन से शुरू करेगी अभ्यास