Delhi Capitals, WPL Auction 2026 LIVE: 15 साल की खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, शैफाली वर्मा की कहलाती हैं क्लोन
दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए अपनी टीम तैयार कर रही है। नई दिल्ली में हो रही मेगा नीलामी से पहले, डीसी ने जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कैप और निक्की प्रसाद सहित 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उनके पास नीलामी के लिए 5.70 करोड़ रुपये हैं और उन्हें 13 और खिलाड़ियों की आवश्यकता है। यह डब्ल्यूपीएल इतिहास की पहली मेगा नीलामी है।

Delhi Capitals, WPL Auction 2026 LIVE: सबसे छोटा पर्स लेकर ऑक्शन में उतरी दिल्ली कैपिटल्स
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। DC WPL 2026 Full Squad: दिल्ली कैपिटल्स की टीम महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए मजबूत स्क्वॉड बनाने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में आज डब्ल्यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी का आयोजन हो रहा है। मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कैप, निक्की प्रसाद का नाम शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऑक्शन में सिर्फ 5 करोड़ और 70 लाख रुपये के साथ उतरी है।
डीसी द्वारा रिटेन प्लेयर्स
- जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़)
- शैफाली वर्मा (2.2 करोड़)
- एनाबेल सदरलैंड (2.2 करोड़)
- मारिजेन कप्प (2.2 करोड़)
- निकी प्रसाद (50 लाख)
WPL नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
लौरा वोलवार्ट - आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स ने लौरा वोलवार्ट के लिए पैडल उठाए और कोई पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा था। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान ने पलक झपकते ही 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया। दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को पछाड़कर लौरा वोलवार्ट को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा।
शिनेल हेनरी - वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच बोली का घमासान हुआ। दोनों टीमों ने बिना देरी किए पैडल उठाए और हेनरी को 1 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया। दिल्ली कैपिल्टस ने अंत में 1.30 करोड़ रुपये में हेनरी को अपना बनाया। यूपी वॉरियर्य ने आरटीएम का उपयोग नहीं किया।
श्री चरणी - श्री चरणी की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। यूपी वॉरियर्स ने बाएं हाथ की स्पिनर के लिए सबसे पहले पैडल उठाया। दिल्ली भी रेस में आ गया और दोनों फ्रेंचाइजी के बीच गजब का बोली युद्ध देखने को मिला। दिल्ली की जीत हुई, जिसने श्री चरणी की सेवाएं 1.30 करोड़ रुपये में सुरक्षित की।
स्नेह राणा - स्नेह राणा की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले राणा के लिए बोली लगाई। यूपी वॉरियर्स भी स्पर्धा में जुड़ा। छोटी टक्कर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में स्नेह राणा को अपने खेमे में जोड़ा।
लिजेल ली - दक्षिण अफ्रीका की पूर्व बल्लेबाज लिजेल ली को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
दीया यादव - दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल की दीया यादव को उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा। दीया यादव को शैफाली वर्मा का क्लोन भी कहा जाता है। दिल्ली ने अपनी बल्लेबाजी क्रम में भविष्य की झलक दिखाई है।
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स - जेमिमा रॉड्रिग्ज, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कैप, निकी प्रसाद, लौरा वोलवार्ट, शिनेल हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव
13 खिलाड़ियों की दिल्ली कैपिटल्स को जरुरत
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में हो रहा है। यह डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला मेगा ऑक्शन है, जिसमें कुल 277 खिलाड़ियों ने नीलामी में हिस्सा लिया, जिसमें 194 भारतीय और 83 विदेशी हैं। हालांकि, अधिकतम 73 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकेगा। हर फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड में कम से कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 18 प्लेयर ही शामिल कर सकती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।