Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ICC Women's T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका की टीम का एलान, Laura Wolvaardt को बनाया टीम का कप्तान

South Africa Squad महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम की घोषणा हो गई है।महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए लौरा वोल्वार्ट को साउथ अफ्रीका की टीम का कप्तान बनाया है। वहीं सेलेक्टर्स ने 18 साल के अनकैप्ड लेग स्पिनर को मौका दिया है। लेग स्पिनर सेशनी नायडू को टीम में शामिल किया गया है।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Tue, 03 Sep 2024 05:20 PM (IST)
Hero Image
ICC Women’s T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका की टीम का एलन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। South Africa Squad: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से यूएई में होना है। इसका आयोजन 10 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी स्क्वाड का एलान कर रहे है।

हाल ही में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का भी एलान हो गया है। महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए लौरा वोल्वार्ट को साउथ अफ्रीका की टीम का कप्तान बनाया है। वहीं, सेलेक्टर्स ने 18 साल के अनकैप्ड लेग स्पिनर को मौका दिया है। लेग स्पिनर सेशनी नायडू को टीम में शामिल किया गया है।

ICC Women’s T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका की टीम का एलन

दरअसल, महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम की घोषणा हो गई है। वोल्वार्ड्ट, मरिजान काप, तजमिन ब्रिट्स, क्लो ट्रायन और पूर्व कप्तान सुने लूस को बल्लेबाजी क्रम में शामिल है। वोल्वार्ड्ट के बारे में उम्मीद है कि वह ब्रिट्स के साथ पारी की शुरुआत करेंगी।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का एलान, 2 साल बाद संन्यास लेकर लौटी दिग्गज बल्लेबाज को मिली जगह

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान चौथे टी20 विश्व कप में खेलेंगी। उन्होंने अभी तक टी20 विश्व कप में कुल 13 मैच खेलते हुए 340 रन बनाए है। इस दौरान उनका औसत 42.50 का रहा है, जिसमें 4 हाफ सेंचुरी शामिल है। वहीं, उनकी ओपनिंग पार्टनर बिट्स ने भी टॉप ऑर्डर में बल्ले से काफी योगदान दिया है। बिट्स ने 47T20I मैच खेलते हुए अभी तक 1214 रन बनाए है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 108 का रहा।

ICC Women' T20 World Cup 2024 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का एलान

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर (विकेटकीपर), अयांडा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर, मारिजैन कप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुकुने, क्लो ट्रायॉन

ट्रैवलिंग रिजर्व: मियां स्मिट