IND vs AUS 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से जीता तीसरा वनडे मैच, भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज
India vs Australia update:भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia match) के बीच राजकोट के सौराष्ट्र स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। भारत को तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में भले ही भारत को हार मिली हो, लेकिन भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs AUS 3rd ODI Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia match) के बीच राजकोट के सौराष्ट्र स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। भारत को तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में भले ही भारत को हार मिली हो, लेकिन भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है।
तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया। ग्लेन मैक्सवेल ने मैच में 4 विकेट झटके। वहीं, मिचेल मार्श ने 96 रन की तूफानी पारी खेली। भारतीय टीम 2 गेंद शेष रहते ही 286 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। आखिरी वनडे मैच कंगारू टीम ने जीता हो, लेकिन भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने भारत को आठवां झटका दिया। जसप्रीत बुमराह मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट हुए। उस दौरान बुमराह 11 गेंद पर 5 रन ही बना सके।
भारत की पारी के 42वें की पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें पवेलियन भेजा। इस तरह मैक्सवेल के खाते में कुल 4 सफलता आ गई।
केएल राहुल के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि सूर्यकुमार यादव पारी को संभालेंगे, लेकिन सूर्या 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया।
223 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा। केएल राहुल 26 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने राहुल को एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया।
36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 224/4 ऱहा
रोहित-कोहली के आउट होने के बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।
कप्तान रोहित और किंग कोहली के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठा ली है। भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंच चुका है।
32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/3 है।
भारतीय टीम को 171 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। विराट कोहली 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने कोहली को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। इस वक्त क्रीज पर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की जोड़ी मौजूद हैं।
27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 171/3
रोहित शर्मा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा। 144 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर सीधा शॉट खेलने के चलते कैच आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 81 रन बनाए। वह क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड धवस्त करने से चूक गए। रोहित ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट में 471 पारियों में 551 छक्के लगाए हैं।
भारतीय टीम को 74 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है। ग्लेन मैक्सवेल ने वॉशिंगटन सुंदर को मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट कराया। सुंदर इस दौरान 18 रन बनाकर आउट हुए।
इस वक्त क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मौजूद हैं।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/1 है।
रोहित शर्मा ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनके वनडे करियर की 52वीं हाफ सेंचुरी रही। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 68/0 पहुंच गया है।
रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। 5 ओवर तक भारत ने बिना किसी विकेट के नुकसान के 32 रन बना लिए हैं।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 32/0
353 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने पारी का आगाज किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला ओवर मिचेल स्टार्क डालने आए।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य दिया है। कंगारू टीम की तरफ से डेविड वॉर्नर ने 56, मिचेल मार्श ने 96 रन, स्टीव स्मिथ ने 74 रन और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट, जबकि कुलदीप यादव ने 2 और सिराज-प्रसिद्ध को 1-1 सफलता मिली
लाबुशने पहले दो मैचों में आर अश्विन का शिकार बना, लेकिन आज उन्होंने अर्धशतक जड़ा है। वे 50 गेंदों में 8 चौके लगाकर 64 रन पर खेल रहे हैं। वहीं, कमिंस ने 16 गेंदों में 1 चौके के साथ 12 रन बनाए है।
47 ओवर के बाद टीम का स्कोर 339 पर 6 विकेट है।
ग्रीन ने कुलदीप यादव की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश की और गेंद सीधा नीचे खड़े फील्डर श्रेयस अय्यर के हाथों में समा गई। इसके चलकते ग्रीन 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है। अब लाबुशेन का साथ देने के लिए कप्तान कमिंस आए हैं।
43 ओवर पर ऑस्ट्रेलिया 305/6 है।
जसप्रीत बुमराह ने मैक्सवैल को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। इससे पहले बुमराह ने एलेक्स कैरी का विकेट चटकाया। मैक्सवैल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, लाबुशेन का साथ देने के लिए नए बल्लेहबाज कैमरून ग्रीन आए हैं।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40 ओवर में 286 पर 5 विकेट है।
जसप्रीत बुमारह की गेंद पर एलैक्स कैरी को विराट कोहली ने शानदार कैच लपका और कंगारू बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। कैरी 11 रन बनाकर वापस लौट गए। अब लाबुशेन का साथ देने के लिए मैक्सवेल आए हैं।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38 ओवर के बाद 276 पर 4 विकेट है।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जमकर गेंदबाजों की पिटाई कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक दो बल्लेबाजों ने तीन अर्धशतक जड़े हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है।
स्टीव स्मिथ को मोहम्मद सिराज ने 74 रन पर आउट किया। अब लाबुशेन का साथ देने के लिए एलेक्ल कैरी मैदान में आए हैं। इससे पहले स्मिथ ने मार्श के साथ मिलकर 137 रन की बड़ी साझेदारी की।
31 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 242 पर 3 विकेट है।
बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श अपने शतक से चूक गए हैं। मार्श को 96 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव ने पवेलियन की राह दिखा दी है। भारत के लिहाज से यह विकेट काफी अहम है, क्योंकि कंगारू टीम बड़ी तेजी से बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी।
स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। स्मिथ आज कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं और मार्श का भरपूर साथ निभा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 23 ओवर के बाद 181 रन है। स्मिथ और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। स्मिथ 47 और मार्श 77 रन पर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए वॉर्नर के बाद मार्श ने भी अर्धशतक लगाया है। मार्श ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है।
18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 137 पर 1 है।
ऑस्ट्रेलिया ने आज शानादर शुरुआत की और पावरप्ले में 90 रन बनाए। इसके बाद स्मिथ और मार्श पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए जमकर रन बटोर रहे हैं।
15 ओवर के बाद 122 रन पर 1 विकेट टीम का स्कोर है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। डेविड वॉर्नर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। मार्श और वॉर्नर ने 49 गेंदों में पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े।
कृष्णा ने बड़ी साझेदारी को तोड़ा। अब स्मिथ क्रीज पर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 ओवर के बाद 84 पर 1 विकेट है।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने आज शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया है। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने 7 ओवर में टीम के लिए 65 रन जोड़े हैं।
वॉर्नर अपने अर्धशतक के करीब हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान कमिंस ने टॉस जीता। साथ ही टीम में पांच बदलाव किए है।
भारत ने केएल राहुल की कप्तानी में पहले दो मैचों में जीत दर्ज करके सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। अब भारत आज रोहित की कप्तानी में सीरीज क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।